इन त्योहारों से खास रहने वाला नवंबर, जानिए इस महीने के सभी प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Vrat Tyohar 2025: नवंबर 2025 का महीना धार्मिक दृष्टि से बहुत ही शुभ और पावन रहने वाला हैं। आइए जानते हैं नवंबर 2025 के सभी प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट और उनका महत्व
इन त्योहारों से खास रहने वाला नवंबर, जानिए इस महीने के सभी प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट
ये रहने वाला नवंबर 2025 के प्रमुख व्रत और त्योहार (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

November 2025 festival list: धार्मिक एवं आध्यत्मिक दृष्टि से नवंबर 2025 का महीना बहुत ही शुभ और पावन रहने वाला हैं। यदि बात करें नवंबर महीने 2025 की तो दिवाली और छठ के बाद इस महीने में भी कई बड़े पर्व आने वाले हैं। नवंबर महीने में जहां चातुर्मास समाप्त होगा तो वहीं इसी महीने में देवोत्थान एकादशी के दिन भगवान श्री विष्णु योगनिद्रा से जागेंगे।

जिसके बाद देवतागण कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर दिवाली मनाएंगे। गौरतलब है कि इस पावन पर्व को देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। ऐसे में आइए बिना देर किए जानते हैं नवंबर 2025 के सभी प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट और उनका महत्व-

ये रहने वाला नवंबर 2025 के प्रमुख व्रत और त्योहार

1 नवंबर 2025 देवउठनी एकादशी

देवशयन एकादशी से चार महीने बाद आने वाली यह तिथि भगवान विष्णु के जागरण का दिन होती है। इस दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में विश्राम से जागते हैं और सभी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण आदि शुरू किए जाते हैं। इस एकादशी को प्रबोधिनी या देवउठनी एकादशी भी कहा जाता है।

2 नवंबर 2025 तुलसी विवाह

देवउठनी एकादशी के अगले दिन तुलसी माता का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप से कराया जाता है। यह दिन विशेष रूप से विवाह का शुभारंभ माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से कन्यादान का पुण्य मिलता है और जीवन में सौभाग्य बढ़ता है।

3 नवंबर 2025 प्रदोष व्रत

प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन संध्या काल में भोलेनाथ की पूजा करने से सभी प्रकार के पाप और दोष दूर होते हैं। यह व्रत जीवन में शांति और सुख का प्रतीक माना जाता है।

4 नवंबर 2025 बैकुंठ चतुर्दशी और मणिकर्णिका स्नान

इस दिन भगवान शिव और विष्णु दोनों की पूजा का विशेष महत्व है। काशी के मणिकर्णिका घाट पर स्नान और दीपदान का बहुत बड़ा महत्व होता है. यह दिन भगवान को प्रसन्न करने वाला माना गया है।

5 नवंबर 2025 देव दिवाली, गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा

यह दिन धार्मिक रूप से बहुत ही शुभ माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दीपदान से सौ अश्वमेध यज्ञ का पुण्य मिलता है। इसी दिन काशी में देव दिवाली मनाई जाती है जब पूरा शहर दीपों से जगमगाता है। साथ ही, इस वर्ष गुरु नानक जयंती भी इसी दिन मनाई जाएगी।

6 नवंबर 2025 मार्गशीर्ष मास का आरंभ

कार्तिक पूर्णिमा के बाद मार्गशीर्ष मास की शुरुआत होती है, जिसे भगवान विष्णु का प्रिय महीना कहा गया है इस माह में भक्ति, व्रत और ध्यान का विशेष महत्व रहता है।

8 नवंबर 2025 गणाधिप संकष्टी चतुर्थी

यह दिन गणेश जी की आराधना के लिए विशेष होता है। संकष्टी चतुर्थी के व्रत से व्यक्ति के जीवन की सभी विघ्न बाधाएं दूर होती हैं।

12 नवंबर 2025 कालभैरव जयंती

यह दिन भगवान शिव के उग्र रूप भैरव बाबा को समर्पित है. इस दिन पूजा, रुद्राभिषेक और कालभैरव स्तोत्र के पाठ से भय और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है।

15 नवंबर 2025 उत्पन्ना एकादशी

यह एकादशी व्रत भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने का उत्तम अवसर है इसे व्रतों की शुरुआत करने वाली एकादशी कहा गया है।

16 नवंबर 2025 वृश्चिक संक्रांति

इस दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करते हैं. संक्रांति के अवसर पर स्नान, दान और सूर्य पूजन से शुभ फल प्राप्त होते हैं।

17 नवंबर 2025 प्रदोष व्रत

इस दिन भी भगवान शिव की पूजा संध्या काल में करने से जीवन में धन, स्वास्थ्य और वैवाहिक सुख बढ़ता है।

18 नवंबर 2025 मासिक शिवरात्रि

यह दिन भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। व्रत, रुद्राभिषेक और ध्यान से शिव कृपा प्राप्त होती है।

20 नवंबर 2025 मार्गशीर्ष अमावस्या

अमावस्या के दिन पितरों के लिए तर्पण और दान करना शुभ माना जाता है साथ ही इस दिन गरीबों को भोजन और वस्त्र दान करने का भी महत्व है।

24 नवंबर 2025 विनायक चतुर्थी

गणपति जी की कृपा प्राप्त करने का यह शुभ दिन है। व्रत और पूजा से जीवन की बाधाएं समाप्त होती हैं।

25 नवंबर 2025 विवाह पंचमी

विवाह पंचमी के दिन माता सीता और भगवान श्रीराम का विवाह हुआ था। इस दिन विवाह-संबंधी मांगलिक कार्य करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

26 नवंबर 2025, बुधवार स्कंद : षष्ठी, चंपा षष्ठी

27 नवंबर 2025, गुरुवार : पंचक प्रारंभ

28 नवंबर 2025, शुक्रवार : दुर्गाष्टमी व्रत

Navbharat Live
navbharatlive.com