Sugar Remedies: चीनी से दूर होंगे पितृ दोष, इन उपायों से जीवन में आएगी सुख-शांति
Sugar Remedies For Positive Energy:ज्योतिष शास्त्र में चीनी को शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि चीनी से जुड़े कुछ सरल उपाय करने से पितृ के दोषों का प्रभाव कम हो सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
चीनी से दूर होंगे पितृ दोष (सौ.सोशल मीडिया)
Kundali Ke Dosh Mitane Ke Upay: आमतौर पर चीनी का इस्तेमाल चाय बनाने से लेकर मिठाई बनाने में किया जाता है। लेकिन इसकी उपयोगिता केवल रसोई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि चीनी का संबंध सकारात्मक ऊर्जा और कुछ ग्रहों की शुभता से जुड़ा होता है। यही कारण है कि कई ज्योतिषीय उपायों में इसका प्रयोग किया जाता है।
-
सूर्य ग्रह की कमजोरी का संकेत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को नौकरी या करियर में लगातार बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, तो यह सूर्य ग्रह की कमजोरी का संकेत माना जाता है। ऐसी स्थिति में तांबे के बर्तन में पानी और थोड़ी चीनी मिलाकर उसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इससे सूर्य ग्रह मजबूत होता है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
-
चीनी मिश्रित जल का सेवन करें
ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए घर से बाहर जा रहे हैं और चाहते हैं कि उसमें सफलता मिले, तो ऐसे में रात में तांबे के पात्र में पानी और चीनी मिलाकर रख दें। अगले दिन घर से निकलने से पहले इस जल का सेवन करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे काम में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है।
सम्बंधित ख़बरें
मंगलवार को चुपचाप कर लें गुड़ के ये 3 अचूक उपाय, हनुमान जी की कृपा से दूर होंगे संकट, कर्ज और धन की तंगी
Shiv Puja: सावन में व्रत नहीं रख सकें, तो कैसे मिलेगा भगवान शिव जी की कृपा? यहां जानिए
गुरु परंपरा का अद्भुत संगम; 29 जुलाई को निकलेगी मुड़िया शोभायात्रा, जानिए इस परपंरा की कैसे हुई शुरूआत
Kokila Vrat : कोकिला व्रत 28 जुलाई को, अविवाहित लड़कियों और सुहागिनों के लिए क्यों है यह व्रत खास
-
चींटियों को चीनी खिलाएं
शनि दोष से परेशान लोगों के लिए भी चीनी का उपाय बताया गया है। इसके लिए चीनी को बारीक पीसकर उसमें नारियल के छोटे-छोटे टुकड़े मिला लें। फिर इसे चींटियों को खिलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से शनि की अशुभता कम होती है और जीवन में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।
ये भी पढ़ें-Shukra Pradosh 2026: अधिक मास का आखिरी शुक्र प्रदोष आज, शाम को कर लें ये छोटा सा काम, चमक जाएगी किस्मत
-
पितृ दोष मुक्ति के लिए
पितृ दोष की शांति के लिए आटे में चीनी मिलाकर कौवों को खिलाने की परंपरा प्रचलित है। धार्मिक मान्यता है कि कौवों को भोजन कराने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और पितृ दोष से जुड़ी परेशानियों में राहत मिल सकती है।
-
राहु दोष मुक्ति के लिए
राहु दोष को शांत करने के लिए भी चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए थोड़ी चीनी को लाल कपड़े में बांधकर रात को सोते समय तकिए के नीचे रखने की मान्यता है। कहा जाता है कि नियमित रूप से यह उपाय करने पर नकारात्मक प्रभाव कम होने लगते हैं।
