कर्नाटक में स्थित है चमत्कारी शिव मंदिर, यहां शिवलिंग घूमाने से पूरी होती है भक्तों की मनोकामना
Importance of Sri Someswar Swamy Temple: चमत्कारी मंदिरों में एक कर्नाटक का श्री सोमेश्वर स्वामी मंदिर प्राचीन मंदिर भी बेहद खास मंदिर है। यह राज्य के पुरा गांव में स्थित मंदिर है।
- Written By: दीपिका पाल
कर्नाटक में स्थित है चमत्कारी शिव मंदिर (सौ.सोशल मीडिया)
Sri Someswar Swamy Temple: भारत में भगवान शिव के कई सारे प्राचीन और चमत्कारी मंदिर है। सभी मंदिरों की अपनी-अपनी मान्यता और परंपरा है। इन चमत्कारी मंदिरों में एक कर्नाटक का श्री सोमेश्वर स्वामी मंदिर प्राचीन मंदिर भी बेहद खास मंदिर है। यह राज्य के पुरा गांव में स्थित मंदिर है।जहां पर ऐसी मान्यता है कि, अगर कोई भी भक्त अपनी मनोकामना से आते है और शिवलिंग को पूरा घूमा लेते है तो उन्हें शिवजी का आशीर्वाद मिलता है। यानि सच्चे मन से मानी गई मनोकामना पूरी होती है। बता दें, दक्षिण भारत बड़े और रहस्यमयी मंदिरों से भरा है। कुछ मंदिर अपनी वास्तुकला तो कुछ अपनी मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध हैं।
1000 साल पुराना है मंदिर
यहां पर बताते चलें तो, श्री सोमेश्वर स्वामी मंदिर, कर्नाटक के कुष्टगी तालुका के पास पुरा गांव में स्थित एक प्राचीन हिंदू मंदिर है। मंदिर को 1,000 साल पुराना बताया जाता है, लेकिन मंदिर के निर्माण का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है। मंदिर की खास बात ये है कि मंदिर में एक शिवलिंग नहीं, बल्कि लाइन से 1,000 से अधिक शिवलिंग बने हैं, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि भगवान शिव स्वयं यहां विराजमान हैं। मान्यता है कि, इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग को जो भक्त एक बार घूमा देता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। दरअसल इस मंदिर को वहां के लोकल कोटिलिंग मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
इस मंदिर के अंदर नंदी पर सवार भगवान सोमेश्वर की एक सुंदर मूर्ति है और साथ ही मंदिर की दीवारों पर प्राचीन शिवलिंग, विष्णु, और उमा-महेश्वर की नक्काशी भी है। मंदिर की दीवारों पर 11वीं शताब्दी की होयसल कला की झलक भी दिखती है।
सम्बंधित ख़बरें
होने वाले पीएम के सामने लड़ा चुनाव…हार के बाद बने बाजीगर, वो नेता जिसका हौसला नहीं तोड़ पाई जेल की सलाखें
Pradosh Kaal Puja: आज प्रदोष काल का समय क्या है? शाम इतने बजे से करें शिव पूजा, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं
Guru Pradosh Vrat: गुरु प्रदोष आज, शिव तांडव स्तोत्र का करें पाठ, हर संकट से मिलेगा छुटकारा
Masik Shivratri: कब है ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि 2026? यहां जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
श्री सोमेश्वर स्वामी मंदिर (सौ.सोशल मीडिया)
मंदिर के गर्भगृह में शिवजी विराजमान
आपको बताते चलें कि, मंदिर की बनावट खास नक्काशी के साथ बनाया गया है। यहां पर मंदिर का प्रवेश द्वार और मंदिर के अंदर बनी गलियां भी संकरी हैं। इस मंदिर के अंदर हर जगह सिर झुकाकर जाना होता है। श्री सोमेश्वर स्वामी मंदिर न केवल एक तीर्थस्थल है, बल्कि क्षेत्र के समृद्ध इतिहास और धार्मिक परंपराओं का भी प्रतीक है। कहा जाता है कि, मंदिर के मुख्य गर्भगृह में भगवान शिव विराजमान हैं, जिनके दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं। ये देश का पहला मंदिर है, जहां मंदिर के हर कोने में शिवलिंग विराजमान हैं, लेकिन पूजा सिर्फ मंदिर में विराजे भगवान शिव की होती है।
आईएएनएस के अनुसार
