Somvar Upay: सोमवार को चुपचाप कर लें के ये चमत्कारी उपाय, वैवाहिक जीवन हो जाएगा खुशहाल!
Somvar Upay For Marriage: सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ सरल और चमत्कारी उपाय चुपचाप करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान शिव ( सौ.सोशल मीडिया)
Monday Puja For Married Life : सोमवार का दिन देवों के देव भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि, इस दिन भगवान शिव को एक लोटा मात्र जल चढ़ाने से भी विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति, समृद्धि व मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है।
कहा जाता है कि, सच्चे मन और श्रद्धा से अर्पित किया गया यह जल भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है, जिससे भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
ज्योतिष शास्त्र में सोमवार के दिन विशेष उपायों को करने का जिक्र किया गया है, जिनको करने से साधक को सर्व कार्य में सिद्धि प्राप्त होती है और धन में बढ़ोतरी होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Nirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी पर ‘लक्ष्मी नारायण योग,’ यहां जानिए किन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
Garden Vastu Tips: घर के गार्डन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रुक सकती है सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्ज
Budhwar Upay: करियर और व्यापार में सफलता चाहते हैं? बुधवार को करना न भूलें यह महाउपाय
Asadha Month 2026: आषाढ़ माह 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार, देवशयनी एकादशी से गुरु पूर्णिमा तक पूरी लिस्ट
Somvar Upay सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय
-
परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए
ज्योतिषयों के अनुसार, आप जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें। साथ ही शिव चालीसा और शिव मंत्रों का जाप करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से जीवन में आ रही सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
-
इंटरव्यू में सफलता पाने के लिए
अगर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में सोमवार के दिन इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो घर से निकलते समय दर्पण, यानि शीशा में अपना चेहरा देखकर अवश्य जाएं। साथ ही मन-ही-मन भगवान शिव से सफलता के लिए प्रार्थना करें।
ऐसा करने से आपका मन पॉजिटिव रहेगा, इससे आपका इंटरव्यू अच्छा जाएगा और आपकी मेहनत का असर दिखेगा।
-
शत्रु मुक्ति उपाय
अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं, तो उससे मुक्ति पाने के लिए आज के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही शिव जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें | मंत्र इस प्रकार है- ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ। ऐसा करने से आपको अपने शत्रुओं से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Jyeshtha Month: किस दिन शुरू हो रहा है ज्येष्ठ का महीना? जानिए क्या है इसका धार्मिक महत्व
-
वैवाहिक जीवन सुखमय
वैवाहिक जीवन सुखमय पाने के लिए सोमवार के दिन पंचामृत से भगवान भोलेनाथ का विधिपूर्वक अभिषेक करें। इसके बाद पंचाक्षरी मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ के साथ ‘ऊँ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:’ मंत्र का जाप करें।
मान्यता है कि इस उपाय को करने से पति और पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं और संबंध मधुर होते हैं। साथ ही धन की प्राप्त होती है।
