Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Skanda Sashti 2026: स्कंद षष्ठी पर भगवान कार्तिकेय को लगाएं इन 5 खास चीजों का भोग, हर संकट से मिलेगी मुक्ति

Skanda Sashti 2026 Puja Vidhi: स्कंद षष्ठी पर भगवान कार्तिकेय की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन उन्हें विशेष चीजों का भोग अर्पित करने से जीवन के संकट दूर होते है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jun 19, 2026 | 10:46 AM

भगवान कार्तिकेय (सौ.जैमिनी)

Follow Us
Follow Us:

Skanda Sashti Bhog For Removing Obstacles: आज स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जा रहा है। ये व्रत हर माह में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन रखा जाता है। स्कंद षष्ठी का व्रत भगवान शिव के ज्येष्ठ पुत्र कार्तिकेय जी को समर्पित किया गया है, जिनको देवताओं का सेनापति कहा जाता है।

धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, इस दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना और दान-पुण्य करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं, शत्रुओं पर विजय मिलती है और संतान सुख की प्राप्ति होती है। स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय को पूजा के समय विशेष भोग लगाने से उनका आशीर्वाद मिलता है, तो आइए जानते हैं भगवान कार्तिकेय को अर्पित किए जाने वाले भोगों के बारे में-

भगवान कार्तिकेय को क्या भोग लगाए?

  • श्रीखंड का भोग

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए इस दिन भगवान कार्तिकेय जी को प्रसन्न करना बहुत जरूरी है। आप उन्हें शुद्ध ‘श्रीखंड’ का भोग लगा सकते हैं, जो उन्हें बेहद प्रिय है और सुख-शांति लाता है।

सम्बंधित ख़बरें

Om Chanting : योग करते समय ॐ का जाप क्यों है जरूरी? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Sunday Rules: रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

Surya Dev Mantra: रविवार को करें सूर्य देव के 4 मंत्रों का जप, नौकरी, धन और मान-सम्मान में होगा लाभ

Father’s Day: पिता को क्यों कहा जाता है बरगद का पेड़? जानिए धर्म, संस्कृति और जीवन में छिपा इसका गहरा अर्थ

  • पंचमेवा का भोग

भगवान कार्तिकेय जी को प्रसन्न करने के लिए पंचमेवा का भोग लगा सकते है। बताया जाता है कि, पंचमेवा में मखाना, काजू, किशमिश, बादाम और खजूर का भोग लगाने से घर में बरकत आती है। अगर आप केसर वाले लड्डू अर्पित करते हैं, तो यह मान लिया जाता है कि व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन के नए स्रोत खुलने लगते हैं।

यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat Date: जून महीने में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत ? जानें सही डेट और पूजा विधि

  • फल का भोग

भगवान कार्तिकेय जी को प्रसन्न करने के लिए पंचमेवा के अलावा,फल जैसे सेब, केला, अंगूर, संतरा आदि भगवान कार्तिकेय को बहुत पसंद हैं। इन फलों का भोग भी भगवान को लगाएं।

  • मिठाई और खीर का भोग

दूध और दूध से बनी मिठाई जैसे रबड़ी, खीर आदि का भी भोग भगवान कार्तिकेय को लगाएं।

भगवान कार्तिकेय को भोग लगाने का महत्व

स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय को विशेष भोग लगाने से उनकी कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली कठिनाइयां दूर हो जाती हैं। स्कंद षष्ठी के दिन विधि-विधान से पूजा करने से मन शांत होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है. इस दिन भगवान कार्तिकेय के मंत्रों का जाप भी करना चाहिए।

Skanda sashti 2026 lord kartikeya 5 special bhog benefits

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 10:46 AM

Topics:  

  • Dharma
  • Religion News
  • Skanda Shashti

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.