भाई दूज पर बहनें जरुर करें ये उपाय, भाई को मिलेगी लंबी आयु और अच्छी सेहत का अभय वरदान
Bhai Dooj ritual:भाई दूज के दिन यम और उसकी बहन यमुना की पूजा की जाती है। इस किए गए कुछ उपाय कारगर हो सकते है। चलिए ऐसे उपाय बताते हैं, जिन्हें भाई दूज के दिन करने से आपके परिवार में खुशहाली आएगी।
- Written By: सीमा कुमारी
भाई दूज पर करें ये शुभ उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Bhai Dooj 2025 Upay: पूरे देशभर में आज भाई दूज मनाया जा रहा है। सनातन धर्म में भाई दूज का पवित्र दिन बड़ा महत्व रखता हैं। भाई दूज का पर्व दीपोत्सव का अंतिम और पांचवां दिन होता है, जिसे हर साल दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं।
कुछ स्थानों पर बहनें अपने भाइयों की कुशलता के लिए व्रत भी रखती हैं। अगर धार्मिक मान्यताओं की बात करें तो, भाई दूज के दिन यमराज और उनकी बहन यमुना की पूजा का विशेष महत्व होता है।
ऐसा माना जाता है कि इस दिन कुछ शुभ उपाय करने से घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है। ऐसे में आइए जानते हैं भाई दूज पर किए जाने वाले कुछ विशेष उपाय के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा के 3 तीर्थस्थलों को मिला A श्रेणी का दर्जा, 100% निधि खर्च, ग्रंथालयों और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी जोर
Shiva Symbolism: Gen Z को क्यों जानने चाहिए भगवान शिव के ये प्रतीक? इनमें छिपे हैं जीवन बदलने वाले संदेश
कब्रिस्तान विवाद में फंसे दो मौलाना, एक ने दूसरे पर लगाया कब्र बेचकर करोड़ो की वसूली का आरोप..
Sankashti Chaturthi Vrat: गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, जानें पूजा विधि और रोचक कथा
भाई दूज पर करें ये शुभ उपाय
अन्य का करें दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सनातन धर्म में किसी भी शुभ तिथि पर दान करने का विशेष महत्व हैं। ऐसे में भाई दूज के दिन गरीब लोगों में अन्न और धन समेत आदि चीजों का दान करें।
कहा जाता है कि, भाई दूज के दिन दान करने से भाई के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और साथ ही शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन बहनें अन्य का दान करना न भूलें।
यम का दीया जलाना न भूलें
कहा जाता हैं कि, भाई दूज के दिन अन्य दान के अलावा,यम का दीया जलाना भी शुभ होता है। इस दिन बहन को घर के बाहर यमराज के नाम का चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि, ऐसा करने से यम प्रसन्न होते हैं और भाई की आयु बढ़ती है।
मुंह मीठा कराएं
भाई दूज के दिन बहन को भाई के माथे पर तिलक करके उनकी मंगल कामना करनी चाहिए और उसका मुंह मीठा करना चाहिए। इस दिन बहन को भाई को तरह तरह के पकवान बनाकर खिलाने चाहिए।
यमुना स्नान करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई की लंबी आयु के लिए भाई दूज के दिन भाई को यमुना स्नान कराएं। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि, भाई को यमुना स्नान करवाने से उन्हें (भाई को) लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है साथ ही, भाई का स्वास्थ्य सही रहता है।
ये भी पढ़ें- निसंतान दंपति छठ व्रत के दिन अवश्य करें ये खास उपाय, सूनी गोद में गूंजेगी किलकारी
कामते हुए तिलक करें
भाई और बहन के रिश्ते मजबूत के लिए भाई दूज के दिन भाई के हाथ में कलावा बांधे और उनकी लंबी आयु के लिए प्रभु से कामना करें और तिलक करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता आती है।
