Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवंबर में इस दिन शिवरात्रि, जानिए सही तिथि और पूजा शुभ मुहूर्त

भगवान भोलेनाथ को समर्पित मासिक शिवरात्रि का व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है। इस बार मार्गशीर्ष माह की मासिक शिवरात्रि 29 नवंबर 2024 को रखा जाएगा।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Nov 09, 2024 | 06:34 PM

नवंबर में इस दिन शिवरात्रि,

Follow Us
Close
Follow Us:

Masik Shivratri Vrat 2024:भगवान भोलेनाथ को समर्पित मासिक शिवरात्रि का व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है। इस बार मार्गशीर्ष माह की मासिक शिवरात्रि 29 नवंबर 2024 को रखा जाएगा।

इस दिन शिवजी की पूजा-अर्चना करना अत्यंत फलदायी माना गया है। कहते हैं कि जो भी भक्त मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रख विधिपूर्वक महादेव की पूजा करता है उसे मनचाहे फल की प्राप्ति होती है।

साथ ही उसके जीवन में चल रही सभी समस्याओं का समाधान भी मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मासिक शिवरात्रि की पूजा किस मुहूर्त में करना फलदायी होगा।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब चुनाव में चन्नी होंगे कांग्रेस के CM फेस! हाईकमान ने वड़िंग-रंधावा को कुर्सी की रेस से किया बाहर

ईरान में बढ़ते संकट पर जापानी PM ताकाइची की अपील, कहा- मामले को शांति से करें हल

जालना में बिना FSSAI लाइसेंस नहीं चलेगा खाद्य कारोबार, खाद्य मिलावट पर जीरो टॉलरेंस; दोषियों पर सख्त कार्रवाई

Maharashtra News: चुनावी गड़बड़ी पर आयुक्त ने झाड़ा पल्ला, आरओ पर छोड़ा फैसला

इसे भी पढ़ें :अक्षय नवमी के दिन इन 5 चीजों का दान आपको बना सकता है मालामाल   

 

मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि 2024 की तिथि

मार्गशीर्ष माह की मासिक शिवरात्रि 29 नवंबर 2024 को है। अविवाहित महिलाएं इस व्रत को विवाहित होने हेतु एवं विवाहित महिलाएं अपने विवाहित जीवन में सुख और शान्ति बनाए रखने के लिए इस व्रत को करती है।

शुभ मुहूर्त

मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी 29 नवंबर 2024 को सुबह 8 बजकर 39 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 30 नवंबर 2024 को इस तिथि का समापन होगा।

शिव पूजा का समय- रात 11.41 से प्रात: 12.35, 30 नवंबर

जानें मासिक शिवरात्रि पूजा विधि

मासिक शिवरात्रि के दिन प्रात:काल उठकर स्नान आदि कर साफ कपड़े पहन लें।
इसके बाद व्रत का संकल्प लें।

अब मंदिर की सफाई कर गंगाजल छिड़कर शुद्ध करें।
फिर शिवलिंग, भगवान शिव और मां पार्वती की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।

शिवलिंग पर गंगाजल बेलपत्र, पुष्प, धूप-दीप और भोग अर्पित करें।

महादेव के सामने घी या तेल का दीया जलाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।

इसके बाद शिवजी की आरती करें और बाद में मंत्रों का जप करें।

इसे भी पढ़ें :बच्चों की डाइट में ज़रूर शामिल करें ये चीज़ें, नज़र रहेगी हमेशा तेज़, नहीं लगेगा चश्मा  

जानिए मासिक शिवरात्रि व्रत का महत्व

मान्यता है कि जो भक्त मास शिवरात्रि का व्रत करते हैं, भगवान शिव उनसे प्रसन्न होकर उनके सभी कामों को सफल बनाते है। उनके दांपत्य जीवन में खुशियां ही खुशियां आती है। साथ ही अविवाहित जातक के विवाह में आ रही अड़चनें दूर हो जाती है और सुयोग्य वर या वधू की प्राप्ति होती है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

Shivratri on this day in november know the exact date and time

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2024 | 06:34 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.