षटतिला एकादशी व्रत के पारण का सबसे शुभ मुहूर्त जानिए, 15 जनवरी की सुबह ऐसे खोलें अपना व्रत, फलित होगी पूजा
Shattila Ekadashi Auspicious Time:षटतिला एकादशी व्रत के पारण का सबसे शुभ समय जानिए। 15 जनवरी की सुबह सही विधि से व्रत खोलें, जिससे पूजा सफल हो और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त हो।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान विष्णु (सौ.सोशल मीडिया)
Shattila Ekadashi Vrat Paran Muhurt: हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाने वाला षटतिला एकादशी का व्रत इस साल 14 जनवरी को रखा गया। यह शुभ एवं पावन तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है।
सनातन धर्म में षटतिला एकादशी का व्रत अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। इस व्रत के अगले दिन द्वादशी तिथि को विधिपूर्वक पारण किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, यदि पारण सही नियमों से न किया जाए तो व्रत का पूरा फल प्राप्त नहीं होता।
षटतिला एकादशी व्रत पारण मुहूर्त
षटतिला एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के दिन किया जाता है। ऐसे में षटतिला एकादशी का पारण 15 जनवरी 2026 को किया जाएगा। द्वादशी तिथि की शुरुआत 14 जनवरी की शाम 5 बजकर 55 मिनट पर हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Ekadashi Vrat Niyam: क्या एकादशी व्रत में चाय या कॉफी पी सकते हैं? जान लें यह जरूरी नियम
Durgashtami Vrat: जून महीने में किस दिन है मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, जानिए सही तारीख, पूजा विधि और महाउपाय
Vastu Tips: सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 3 चीजें, पूरे दिन बनी रह सकती है नकारात्मकता
Guruwar Mantra: गुरुवार के दिन इन मंत्रों का जप बदल सकता है किस्मत, भगवान विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा
हालांकि, उदयातिथि के अनुसार व्रत का पारण 15 जनवरी को ही होगा। षटतिला एकादशी व्रत के पारण के लिए 15 जनवरी को सुबह 7 बजकर 14 मिनट से 9 बजकर 21 मिनट तक का समय शुभ रहेगा।
षटतिला एकादशी व्रत पारण विधि
- षटतिला एकादशी का पारण करने के लिए आपको द्वादशी तिथि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करना चाहिए।
- इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करके आपको पूजा स्थल में धूप-दीप जलाना चाहिए।
- इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आपको पूजा करनी चाहिए।
- पूजा के दौरान मंत्रों का जप भी आपको करना चाहिए।
- पूजा के दौरान भोग भगवान विष्णु को लगाना चाहिए।
- इसके बाद लोगों को भोग प्रसाद के रूप में देना चाहिए और खुद भी भोग ग्रहण करके व्रत का पारण करना चाहिए।
- एकादशी के पारण में आंवला, चावल, तुलसी आदि खाना शुभ माना जाता है।
पारण के दिन सबसे पहले क्या खाना चाहिए?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, षटतिला एकादशी पारण के दिन सबसे पहले भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें और फिर भोग लगाएं। इसके बाद ही व्रती कुछ ग्रहण करें।
ये भी पढ़ें-‘तिल द्वादशी’ का व्रत क्यों किया जाता है? किस वस्तु के दान से मिलेगा अश्वमेध यज्ञ बराबर पुण्य फल? जानिए
एकादशी का व्रत तुलसी खाकर खोलें या फिर प्रसाद खाकर। एकादशी पारण के दिन सात्विक आहार ही ग्रहण करें। पारण के दिन भी तामसिक चीजों से दूर रहें। लहसुन-प्याज आदि चीजों का सेवन न करें। एकादशी व्रत के पारण में आंवला, चावल आदि खाना शुभ माना जाता है।
