Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Shani Jayanti Upay: शनि जयंती के दिन अपनी राशि के अनुसार चुपचाप कर लें ये उपाय, परेशानियों से मिलेगा छुटकारा!

Shani Jayanti Upay Tips: शनि जयंती के दिन राशि अनुसार किए गए विशेष उपाय जीवन की परेशानियों को कम करने में मदद कर सकते हैं। जानिए किन आसान और प्रभावी उपायों से शनि देव की कृपा पाई जा सकती है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Apr 28, 2026 | 07:42 PM

शनिदेव ( सौ.AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shani Jayanti Astrology Tips:  हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन सूर्य पुत्र शनि देव का जन्मोत्सव यानी शनि जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष, 16 मई 2026, शनिवार के दिन मनाया जाएगा। धर्म ग्रथों में इस पवित्र तिथि पर शनि देव सूर्य देव और छाया के पुत्र के रूप में अवतरित हुए थे। शनि देव को कर्मफलदाता और नवग्रहों में न्यायाधीश बताया गया है।

ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग उनकी पूजा और कई तरह के उपाय करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि शनि जयंती के दिन आपको राशि के अनुसार क्या उपाय करने से लाभ प्राप्त हो सकता है।

शनि जयंती पर राशि के अनुसार कर लें ये उपाय

  • मेष राशि

ज्योतिष- शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के लोगों को शनि जयंती  के दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए और सिंदूर चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही जरूरतमदों को जूते-चप्पलों का दान करने से भी शनि देव का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।

सम्बंधित ख़बरें

Shani Jayanti : कब है शनि जयंती 2026? नोट कीजिए सही तारीख, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

Festival List: शनि जयंती और गंगा दशहरा के साथ मई में पड़ रहे प्रमुख तीज-त्योहारों की तारीख समेत लिस्ट नोट करें

Wall Clock: गलत दिशा में लगी घड़ी बना सकती है कंगाल और तरक्की में बनेगी बड़ी अड़चन! जानिए वास्तु के नियम

महाभारत खत्म कर सकता था ये योद्धा, सिर्फ 3 बाण से दोनों सेनाओं का अंत, जानिए कौन थे बर्बरीक

  • वृषभ राशि

राशि के अनुसार,वृषभ राशि के लोगों को भी शनि जयंती के दिन (Shani Jayanti Upay) जरूरतमंद लोगों को दही और चीनी का दान करना चाहिए। इसके साथ ही भगवान शिव की पूजा करने से भी आपको लाभ होगा।

  • मिथुन राशि

इस दिन आपको ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का कम से कम 108 बार जप करना चाहिए। इसके साथ ही हनुमान जी की पूजा करने से भी शनि देव की कृपा आप पर बरसेगी।

  • कर्क राशि

कर्क राशि वालों को शनि स्तोत्र का पाठ शनि जयंती के दिन करना चाहिए। ऐसा करने से शनि से जुड़े दोषों से आप मुक्ति पाते हैं। इसके साथ ही चावल और तिल का दान करने से भी आपको लाभ होगा।

  • सिंह राशि

शनि जयंती के दिन अगर सिंह राशि के जातक गेहूं और गुड़ का दान करते हैं तो शनि देव के साथ ही सूर्य देव की कृपा भी आपको प्राप्त होती है। इसके साथ ही ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जप भी आपको शनि जयंती के दिन करना चाहिए।

  • कन्या राशि

इस दिन जरूरतमंद लोगों को कंबल, वस्त्र आदि का दान करने से शुभ फल आपको प्राप्त होते हैं। इस दिन शनि देव के पूज्य शिव जी की पूजा करना भी आपके लिए शुभ रहेगा।

  • तुला राशि

तुला राशि वालों को शनि जयंती के दिन दही और चीनी दान में देनी चाहिए। इसके साथ ही शिवलिंग पर जल अर्पित करने से भी आपको लाभ की प्राप्ति होगी।

  • वृश्चिक राशि

आपको इस दिन शनि देव की पूजा के साथ ही हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए और बजरंगबली को बूंदी के लड्डू अर्पित करने चाहिए। साथ ही लाल वस्त्रों का दान भी आप कर सकते हैं।

  • धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों को शनि जयंती के दिन काले तिल और काले वस्त्रों का दान करने से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही आपको पीले रंग के वस्त्र धारण करके इस दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए।

  • मकर राशि

आपके शनि जयंती के दिन सरसों का तेल शनि देव को अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही काले वस्त्र धारण करके शनि स्तोत्र का पाठ करने से भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

यह भी पढ़ें:-Shani Jayanti : कब है शनि जयंती 2026? नोट कीजिए सही तारीख, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

  • कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को शनि स्तोत्र का पाठ शनि जयंती के दिन करना चाहिए। साथ ही शनि देव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन जानवरों को रोटी और दाना खिलाएं।

  • मीन राशि

शनि जयंती के अवसर पर लाभ पाने के लिए आपको सफाई कर्मचारियों को मिठाई या फिर वस्त्र दान में देने चाहिए। साथ ही इस दिन आपको भगवान शिव के मंत्रों का जप करने से भी लाभ होता है।

Shani jayanti upay zodiac wise to overcome problems

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2026 | 07:42 PM

Topics:  

  • Astro Tips
  • Dharma
  • Religion News
  • Shani Jayanti

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.