Shani Jayanti : नौकरी पर है संकट? आमदनी में आ रही हैं अडचनें? तो शनि जयंती पर चुपचाप कर लें ये काम
Shani Jayanti Remedies:अगर नौकरी में अस्थिरता है या आमदनी में बार-बार बाधाएं आ रही हैं, तो शनि जयंती का दिन खास उपाय करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। जानिए उन उपायों के बारें में।
- Written By: सीमा कुमारी
शनि देव (Source. Pinterest)
Shani Jayanti 2026 Date And Remedies: सनातन परंपरा में अमावस्या का दिन बहुत खास और पवित्र माना गया है। इस वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या 16 मई शनिवार को पड़ रही है, जिसे शनिश्चरी अमावस्या कहा जाता है। ज्योतिषयों के अनुसार, यह संयोग अपने आप में बेहद दुर्लभ और प्रभावशाली माना जाता है।
यूं तो शनिवार शनि देव का दिन होता है, और उसी दिन अमावस्या पड़ने से इसका प्रभाव और महत्व बढ़ जाता है। जो लोग लंबे समय से संघर्ष, देरी या आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं, उनके लिए यह दिन बदलाव की शुरुआत बन सकता है।
शनि का असर क्यों रोक देता है आपकी तरक्की?
ज्योतिष में शनि को कर्म और न्याय का ग्रह कहा गया है। जीवन में बार-बार रुकावट, देरी या मेहनत का फल न मिलना महसूस हो रहा है, तो इसे शनि की साढ़ेसाती या ढैया से जोड़ा जाता है. इसका मतलब यह नहीं कि किस्मत खराब है, बल्कि यह समय आपको अनुशासन और धैर्य सिखाने का संकेत भी हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
चित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Kamika Ekadashi 2026: 9 अगस्त को बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
शनि जयंती पर करें ये 5 काम
-
सरसों के तेल का दीपक जलाएं
नौकरी और पैसे से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए शनि जयंती की शाम को, बरगद के वृक्ष के नीचे चार मुखों वाला सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करते समय,”ॐ शाम शनिश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें। शास्त्रों में शनिवार को किया गया यह उपाय शनि देव को तुरंत शांत करता है।
-
शमी वृक्ष की पूजा करें
शनि जयंती पर शमी के पेड़ को जल अर्पित करें और वहां दीपक जलाएं। भगवान शनि को शमी के पत्ते अर्पित करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने और लंबित कार्यों को पूरा करने में सहायता मिलती है।
-
चेहरे पर तेल लगाएं
शनि की साढ़े साती या ढैया से मुक्ति पाने के लिए शनि जयंती के दिन एक कटोरे में सरसों का तेल भरें, उसमें अपना चेहरा देखें और फिर उस तेल को दान करें। बताया जाता है कि शनिवार की अमावस्या की रात को यह उपाय करने से गंभीर बीमारियों और रोगों से राहत मिलती है। अगर आपके घर में भी कोई गंभीर बीमारियों और रोगों से परेशान है तो ये उपाय करना आपके लिए लाभप्रद हो सकता है।
-
हनुमान जी की शरण लें
भगवान शनि ने हनुमान जी को वचन दिया था कि वे अपने भक्तों को कभी कष्ट नहीं देंगे. इसलिए, इस दिन शनि मंदिर और हनुमान मंदिर अवश्य जाएँ और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
यह भी पढ़ें-Shani Jayanti: शनि जयंती के दिन पर भूल से भी न खाएं ये चीजें, वरना भोगना पड़ेगा भयंकर कष्ट!
-
काले रंग की वस्तुएं दान करें
शनि देव को काला रंग बहुत प्रिय है. इस दिन काले तिल, काली उड़द दाल, लोहे के बर्तन या काले जूते दान करने से आर्थिक कठिनाइयाँ दूर होती हैं और शनि की शनिवार की सती का प्रभाव कम होता है।
शनि कृपा के लिए पूजा ही नहीं, व्यवहार भी सुधारें
अक्सर लोग शनि से राहत पाने के लिए केवल पूजा-पाठ पर ध्यान देते हैं, लेकिन व्यवहार का पहलू नजरअंदाज कर देते हैं। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है, इसलिए ईमानदारी, समय की पाबंदी और दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार बेहद जरूरी है। यदि आप धार्मिक उपायों के साथ अपनी आदतों और कर्मों में सुधार लाते हैं, तो इसका असर अधिक गहरा और लंबे समय तक रहने वाला होता है।
