

Shani Chandra Visha Yog effects: वैदिक ज्योतिष में विश्वास रखने वाले लोगों का मानना है कि जन्म कुंडली में ग्रहों की कुछ विशेष युतियों का प्रभाव व्यक्ति की भावनाओं, रिश्तों और जीवन की दिशा को प्रभावित करती हैं। ऐसी ही एक शनि ग्रह की युति है- शनि-चंद्र विष योग। यह तब बनती है जब आपकी जन्म कुंडली में शनि और चंद्रमा एक-दूसरे के बहुत करीब स्थित हों।
ज्योतिष के अनुसार, यह योग व्यक्ति को मानसिक रूप से बोझिल, अकेला, उलझा हुआ या ऐसा महसूस करा सकता है कि उसकी जिंदगी में कोई खुशी ही नहीं है। लेकिन यह समझना जरूरी है कि ये मान्यताएं वैदिक ज्योतिष पर आधारित हैं, वैज्ञानिक रूप से सिद्ध तथ्य नहीं हैं।
यदि उदासी, चिंता या निराशा जैसी भावनाएं लंबे समय तक बनी रहें, तो यह किसी गंभीर बीमारी के लक्षण भी हो सकते हैं। ऐसे में किसी मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना चाहिए।
ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है, जबकि शनि अनुशासन, जिम्मेदारी, विलंब और जीवन के कठिन सबक का प्रतिनिधित्व करता है। जब जन्म कुंडली में ये दोनों ग्रह एक साथ या बहुत पास-पास स्थित होते हैं, तो ज्योतिषियों के अनुसार शनि-चंद्र विष योग बनता है। माना जाता है कि यह योग व्यक्ति के जीवन में भावनात्मक चुनौतियां और बार-बार बाधाएं लेकर आता है।
हालांकि, इन बातों का आधार ज्योतिषीय हैं, इनका वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
ज्योतिष की मानें तो शनि-चंद्र विष योग मानसिक और भावनात्मक दबाव बढ़ा सकता है। व्यक्ति को ऐसा लगता है कि वह पूरी मेहनत कर रहा है, लेकिन उसे परिणाम उम्मीद से बहुत देर से मिल रहे हैं। इससे भ्रम, निराशा और आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। अगर इसे चिकित्सकीय दृष्टि से देखेंगे, तो स्ट्रेस, चिंता, बर्नआउट, पर्याप्त नींद न लेना, संतुलित भोजन की कमी, आर्थिक दबाव और जीवन में बड़े बदलाव जैसे कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। इसलिए मानसिक या भावनात्मक समस्याओं का कारण केवल ग्रहों की स्थिति को नहीं माना जा सकता।
भले ही हर व्यक्ति ज्योतिष में विश्वास न करता हो, लेकिन योग को तनाव कम करने का एक प्रभावी तरीका माना जाता है। नियमित योगाभ्यास करने से तनाव कम करने में मदद मिलती है। नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है। भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं योग से मानसिक स्वास्थ्य और समग्र खुशहाली में सुधार हो सकता है।
वैदिक ज्योतिष में विश्वास रखने वाले लोग इस योग के प्रभाव को कम करने के लिए कुछ आध्यात्मिक उपाय अपनाते हैं, जैसे
तनाव जीवन का सामान्य हिस्सा हो सकता है। लेकिन यदि आपको लगातार उदासी महसूस होती है, अत्यधिक चिंता या घबराहट होती है, नींद से जुड़ी समस्या हो या जीवन में रुचि कम हो जाए और इस तरह के लक्षण दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक बने रहें, तो किसी डॉक्टर या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।