सावन शिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 राशि के जातकों पर भाग्योदय के योग
Shivratri 2025:सावन शिवरात्रि पर बन रहे शुभ योग का लाभ 5 राशियों को मिलने वाला है। इस राशियों को शिवजी की कृपा से धन प्राप्ति के नए रास्ते मिलेंगे और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
- Written By: सीमा कुमारी
सावन शिवरात्रि (सौ.सोशल मीडिया)
Sawan Shivratri 2025: आज पूरे देशभर में सावन शिवरात्रि मनाई जा रही है। यह शुभ दिन देवों के देव भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक है और शिव भक्तों के लिए यह दिन बहुत ही खास एवं महत्वपूर्ण है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है और वे भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहे है।
ऐसी मान्यता है कि, इस दिन व्रत रखने और और भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। वही, ज्योतिषयों के अनुसार,आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ एवं मंगलमय रहने वाला है। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा इसका लाभ और भोलेनाथ की कृपा –
आज का दिन इन 5 राशियों के लिए बेहतरीन रहने वाला है
वृषभ राशि
आज का दिन वृषभ राशि वालों जातकों पर भगवान शिवशंकर की कृपा बरसाने वाली है। इसके अलावा, बिजनेस में भी आपको फायदा प्राप्त हो सकता है। साथ ही भोलेनाथ की कृपा से आपके पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आज के दिन यानी शिवरात्रि के दिन वृषभ राशि वाले जातक शिवलिंग पर गुलाब जल और बेलपत्र चढ़ाएं।
सम्बंधित ख़बरें
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
सिंह राशि
आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए भी शुभ रहने वाली है। इस दिन आपके बिगड़े काम बनेंगे। लव रिलेशन में स्थिरता आ सकती है।जो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं उनकी सफलता मिल सकता है। आज सिंह राशि वाले जातक शिव मंदिर में पंचामृत से अभिषेक करें। ऐसा करना आपके लिए शुभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सावन माह की शिवरात्रि भी खास रहने वाली है। आज आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। साथ ही आपको करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से अगर आप टेंशन का शिकार थे तो आपको राहत मिलेगी। इस दिन वृश्चिक राशि वाले कालसर्प दोष वाले जातक इस दिन रुद्राभिषेक अवश्य करें।
धनु राशि
आज का दिन धनु राशि वालों के लिए भी बेहतरीन रहने वाली है। शिवरात्रि का दिन इस दिन आपके साभौग्य में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपकी कोई मनोकामना शीघ्र की पूर्ण हो सकती है। इस दिन बच्चों की सफलता से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। इस दिन धनु राशि वाले शिवलिंग पर चंदन व घृत से अभिषेक करें।
ये भी पढ़े:सावन शिवरात्रि को शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते हुए इस सरल मंत्र का करें पाठ
मीन राशि
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए भी खास रहने वाली है। इस दिन आपको भोलेनाथ की कृपा से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी खुशियों का दरवाजा खुल सकता है। इस दिन मीन राशि वाले जातक चावल और शहद शिवजी को अर्पित करें।
