

Sawan Purnima Par Daan: इस साल सावन पूर्णिमा 28 अगस्त को है और इस दिन साल का अंतिम चंद्रग्रहण भी लग रहा है। हालांकि यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और इसीलिए चंद्रग्रहण का कोई सूतक भी नहीं लगेगा।
ज्योतिषयों का मानना है कि, इस दिन चंद्रग्रहण दोष से मुक्ति के लिए कुछ चीजों का दान करना बड़ा शुभ माना जाता हैं।
कहा जाता है कि, इन चीजों का दान करने से कुंडली में मौजूद चंद्रग्रहण दोष दूर होता है और साथ ही चंद्रमा की स्थिति मजबूत होने से जीवन में शुभ फल भी प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं चंद्रग्रहण दोष से मुक्ति के लिए क्या दान करें?
सावन पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण दोष से मुक्ति के लिए सफेद चीजों में चावल, दूध, दही, सफेद वस्त्र या अन्य सफेद वस्तुओं दान कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में सफेद चीजों का संबंध चंद्र और शुक्र ग्रह से जाना जाता हैं। अगर आप जरूरतमंद व्यक्ति को ये चीजें दान करते है तो इससे मानसिक शांति, पारिवारिक सौहार्द और सकारात्मकता बढ़ती हैं।
सावन पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण दोष मुक्ति के लिए सफेद चीजों में आप शंख का दान भी कर सकते हैं। शंख का दान करने से चंद्रमा मजबूत होता है और आर्थिक उन्नति होती हैं। शंख का दान आप किसी मंदिर में भी कर सकते हैं।
श्रावण पूर्णिमा के दिन प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना या सार्वजनिक स्थान पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करना भी पुण्यकारी माना जाता हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जल दान से चंद्रमा से जुड़े सकारात्मक प्रभावों को बढ़ाने में मदद मिल सकती है और मन को शांति मिलती हैं।
सावन पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण दोष मुक्ति के लिए आप चांदी का दान भी कर सकते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि, सावन पूर्णिमा पर चांदी से बनी कोई भी चीज दान करते है तो इससे निरोगी और करियर के क्षेत्र में उन्नति मिलती हैं। इसके साथ ही चंद्रग्रहण दोष से भी मुक्ति मिलती है और जीवन में धन-धान्य की प्राप्ति के योग बनने लगते हैं।
सावन पूर्णिमा पर लगने वाले चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन भारत के समय के अनुसार जब चंद्रग्रहण समाप्त हो जाए उसके बाद स्नान करके ही दान आपको करना चाहिए। भारत के समय के अनुसार चंद्रग्रहण 28 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगा।