Rakhi Thali : राखी की थाली में ये 6 चीजें नहीं हैं तो अधूरी रह सकती है रस्म, जानें क्या-क्या रखना है जरूरी

Rakhi Thali Items: रक्षाबंधन पर राखी बांधने की रस्म में राखी की थाली का खास महत्व माना जाता है। जानिए राखी की थाली में कौन-कौन सी 6 चीजें जरूर रखनी चाहिए और इनका धार्मिक महत्व क्या है।
 Raksha Bandhan Puja Thali
राखी की थाली(सौ.जैमिनी)
Published on
Updated on

Raksha Bandhan Puja Thali : भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का पर्व बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है और यह एक ऐसा उत्सव होता है जो भाई बहन के रिश्ते को समर्पित होता है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना करते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं।

राखी के त्योहार को खास बनाने के लिए जितना महत्व इस दिन राखी बांधना माना जाता है उतना ही राखी की थाली को सजाना भी जरूरी होता है। आइए आपको बताते हैं राखी की थाली में आपको कौन सी चीजें जरूर रखनी चाहिए।

 Raksha Bandhan Puja Thali
28 अगस्त को रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण एक साथ! सूतक लगेगा या नहीं, राखी कब बांधें? दूर करें हर कन्फ्यूजन

राखी की थाली में क्या-क्या होना चाहिए?

धार्मिक एवं लोक मान्यता के अनुसार, रक्षाबंधन की थाली में कुछ जरूरी चीजें होनी चाहिए जो इस प्रकार है-

कुमकुम या रोली

रक्षाबंधन की थाली में सबसे ज्यादा जरूरी चीज है कुमकुम या रोली रखना। राखी बांधने से पहले भाई के मस्तक पर तिलक करना परंपरा का अहम हिस्सा है। तिलक के लिए थाली में कुमकुम या रोली अवश्य होनी चाहिए। यह दीर्घायु, विजय और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है।

दीपक रखें

आरती के लिए थाली में दीपक जरूर रखें। राखी बांधने के बाद भाई की आरती उतारना बुरी नजर से बचाव का उपाय माना गया है। इससे भाई के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

राखी रखें

रक्षाबंधन की सबसे जरूरी चीज राखी होती है। इसके बिना तो रक्षाबंधन का त्योहार ही नही मनाया जा सकता है। भाई को राखी बांधने से पहले आपको सभी देवताओं को राखी बांधनी चाहिए। आप उसी संख्या के अनुसार थाली में राखी रखें जितनी आपके लिए जरूरी हो।

अक्षत जरुर रखें

राखी की थाली में अक्षत रखना न भूलें। अक्षत को शुभता का प्रतीक माना जाता है।पूजा की थाली में इन्हें आप एक छोटी कटोरी में व्यवस्थित करके रखें।

मिठाई भी रखें

भाई-बहन के रिश्ते की मिठास को दर्शाने के लिए थाली में मिठाई अवश्य होनी चाहिए। राखी बांधने के बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाना शुभ होता है और प्रेम को बढ़ाता है।

नारियल रखें

किसी भी शुभ काम में नारियल को शामिल करने की प्रथा सदियों से चली आ रही है। इसलिए रक्षाबंधन के दिन पूजा की थाली में नारियल जरूर रखें। नारियल को श्री फल भी कहा जाता है जो भाई की सुरक्षा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

 Raksha Bandhan Puja Thali
28 अगस्त को रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण एक साथ! सूतक लगेगा या नहीं, राखी कब बांधें? दूर करें हर कन्फ्यूजन
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com