Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कुंडली में पितृदोष है, जीवन कष्टमय है, तो 25 जून आषाढ़ी अमावस्या के दिन कर लें ये 5 उपाय, बनने लगेंगे शुभ योग

अमावस्या का दिन पितृ दोष से मुक्ति के लिए लाभकारी माना गया हैं। ऐसे में अगर आप भी पितृ दोष दूर करना चाहते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि आप आषाढ़ अमावस्या पर क्या उपाय कर सकते हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jun 18, 2025 | 08:40 PM

पितृ दोष दूर करने के उपाय (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

25 जून 2025, बुधवार को आषाढ़ अमावस्या मनाई जाएगी। हर महीने की अमावस्या का एक अलग महत्व होता है, लेकिन आषाढ़ अमावस्या की बात ही अलग है। यह दिन सिर्फ एक धार्मिक तिथि नहीं, बल्कि एक खास अवसर है जब हम अपने पितरों को याद कर सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर जीवन में बार-बार अड़चनें आ रही हैं, मानसिक बेचैनी बनी रहती है या कोई वजह समझ में नहीं आ रही, तो कई बार यह पितृ दोष के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में आषाढ़ अमावस्या एक अच्छा मौका है जब आप कुछ सरल और प्रभावशाली उपाय करके राहत पा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते है आषाढ़ अमावस्या के दिन की जाने वाली विशेष उपायों के बारे में।

आषाढ़ अमावस्या को पितृ दोष दूर करने के उपाय

पवित्र जल से स्नान और तर्पण करें

ज्योतिष शास्र के अनुसार,अमावस्या के दिन आप पवित्र नदी में स्नान करें। अगर नहीं जा सकते हैं तो फिर घर में ही नहाने वाली बाल्टी में गंगाजल की कुछ बूंदें मिलाकर नहा लीजिए। इसके बाद पितरों को तर्पण और अर्पण करें।

सम्बंधित ख़बरें

Glowing Skin : चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएगा पछताना

Ashadh Maas 2026 : कब से शुरू हो रहा है आषाढ़ माह, जानिए इस महीने क्या करें क्या नही

Chanakya Niti : जीवन में कामयाबी पाने के 5 मंत्र, जो बोल गए आचार्य चाणक्य, आज़मा कर देख लीजिए

Chaturmas 2026: कब शुरू हो रहा है चातुर्मास 2026? यहां जानिए सही तिथि और सभी मांगलिक कार्यों की मनाही की वजह

पितरों के लिए भोजन और दीपदान

अमावस्या के दिन घर की दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाएं जिसमें काले तिल डाले हों। साथ ही गाय, कुत्ते, कौए और चिड़िया को रोटी या चावल खिलाएं। मान्यता है कि इन जीवों के माध्यम से पितरों को तृप्ति मिलती है।

ब्रह्म मुहूर्त में विशेष पूजा करें

अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर नहाएं और आंगन या छत पर एक सफेद कपड़ा बिछाएं। उस पर काले तिल और चावल रखें और दीपक जलाएं। फिर दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके ‘ॐ पितृदेवताभ्यः नमः’ मंत्र को 11 बार बोलें। यह उपाय पितरों को प्रसन्न करता है।

विष्णु भगवान के 108 नामों का जाप करें

इस दिन विष्णु जी की पूजा करने से मन को शांति और जीवन को स्थिरता मिलती है। आप तुलसी दल, पीले फूल और पंचामृत से भगवान विष्णु की पूजा करें और उनके 108 नामों का जाप करें।

आषाढी अमावस्या की आ गई सही तिथि, इस मुहूर्त में करें पूजा, पितरों के तर्पण का जानिए सही समय

पितरों की तस्वीर साफ करें और उन्हें स्मरण करें

घर में रखी हुई पितरों की तस्वीर को साफ करें, माला चढ़ाएं और शांत मन से उन्हें याद करें। इससे न सिर्फ श्रद्धा प्रकट होती है, बल्कि उनका आशीर्वाद भी बना रहता है।

Remedies to remove pitra dosh on ashadh amavasya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2025 | 08:40 PM

Topics:  

  • Lifestyle News
  • Mauni Amavasya
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.