-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Religion Kinnar Wedding Why Kinnar Marry For One Night And Become Widow Next Day
किन्नर समाज का अनोखा विवाह रिवाज: एक रात की शादी और अगले दिन विधवा, महाभारत से जोड़ी है कहानी
- Written By: सिमरन सिंह
Mahabharata Story: किन्नर समाज में प्रचलित कुछ रिवाज ऐसे हैं, जो आम लोगों के लिए चौंकाने वाले हो सकते हैं। इन्हीं में से एक है एक रात के लिए विवाह करना और अगलें दिन विधवा हो जाना।

Married Girl and Widow girl (सौ. Freepik)
Kinnar ki ek din ki Shadi ka Mahabharat se Rishta: भारतीय समाज की परंपराएं जितनी विविध हैं, उतनी ही रहस्यमयी भी। किन्नर समाज में प्रचलित कुछ रिवाज ऐसे हैं, जो आम लोगों के लिए चौंकाने वाले हो सकते हैं। इन्हीं में से एक है एक रात के लिए विवाह करना और अगले दिन विधवा की तरह विलाप करना। यह परंपरा केवल सामाजिक नहीं, बल्कि गहराई से महाभारत काल की एक पौराणिक कथा से जुड़ी हुई मानी जाती है। इस रिवाज के पीछे आस्था, बलिदान और करुणा की एक भावुक कहानी छिपी है।
बलि के लिए इरावन का आगे आना
मान्यता के अनुसार, महाभारत युद्ध से पहले पांडवों ने विजय की कामना से मां काली की पूजा की थी। इस पूजा को पूर्ण करने के लिए एक राजकुमार की बलि आवश्यक बताई गई। तब अर्जुन के पुत्र इरावन ने स्वयं बलिदान देने की इच्छा जताई। हालांकि, उन्होंने एक शर्त रखी कि बलि से पहले उनका विवाह कराया जाए। यहीं पांडवों के सामने बड़ी दुविधा खड़ी हो गई। सवाल यह था कि कौन-सी राजकुमारी एक दिन के लिए विवाह करेगी और अगले ही दिन विधवा बन जाएगी।
श्रीकृष्ण ने लिया मोहिनी रूप
इस कठिन परिस्थिति का समाधान श्रीकृष्ण ने निकाला। इरावन की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए श्रीकृष्ण ने मोहिनी रूप धारण किया और इरावन से विवाह किया। विवाह के अगले दिन इरावन की बलि दे दी गई। इसके बाद श्रीकृष्ण ने स्वयं विधवा बनकर विलाप किया। यही घटना आगे चलकर किन्नर समाज की आस्था और परंपरा का आधार बनी।
सम्बंधित ख़बरें
चित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Kamika Ekadashi 2026: 9 अगस्त को बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
ये भी पढ़े: क्या है 3 लोकों का सच ? चींटी से लेकर ब्रह्मा तक कोई नहीं बचा – प्रेमानन्द जी महाराज
इरावन बने किन्नर समाज के आराध्य
इस पौराणिक प्रसंग के बाद किन्नर समाज ने इरावन को अपना कुल देवता मान लिया। मान्यता है कि किन्नर एक रात के लिए इरावन से विवाह कर उसी परंपरा का निर्वहन करते हैं और अगले दिन विधवा की तरह विलाप करते हैं। यह रस्म बलिदान और श्रद्धा का प्रतीक मानी जाती है।
तमिलनाडु के कूवगाम में दिखता है अनोखा विवाह
किन्नरों के इस अनूठे विवाह को देखने के लिए हर साल तमिलनाडु के कूवगाम में भव्य आयोजन होता है। तमिल नववर्ष की पहली पूर्णिमा से यह उत्सव शुरू होता है और 18 दिनों तक चलता है। 17वें दिन किन्नर दुल्हन की तरह सजते-संवरते हैं और विवाह संपन्न होता है। किन्नर समाज के पुरोहित उन्हें मंगलसूत्र पहनाते हैं। अगले दिन इरावन देव की मूर्ति को नगर भ्रमण के बाद तोड़ दिया जाता है। इसके साथ ही किन्नर अपने श्रृंगार को त्यागकर विधवा की तरह विलाप करते हैं।
Religion kinnar wedding why kinnar marry for one night and become widow next day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMदीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
Aug 09, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













