रिश्तों में क्यों आती है बार-बार दरार? कुंडली में शुक्र कमजोर तो नहीं? जानिए क्या हो सकते हैं इसके लक्षण
Shukra Grah Weakness:रिश्तों में बार-बार दरार आने का कारण कुंडली में शुक्र ग्रह की कमजोर स्थिति हो सकती है। इससे वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध प्रभावित होते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
शुक्र ग्रह कमजोर(सौ.सोशल मीडिया)
Astrology Relationship Tips: हर इंसान की दिली ख्वाहिश होती है कि, उसे सारी सुख-सुविधाएं, ऐशो-आराम मिले।जिसकी वो कामना करता है चाहें वह प्रेम और रिश्तों की डोर क्यों न हो? लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोगों के जीवन में प्रेम और रिश्तों की डोर बहुत कच्ची होती है।
बार-बार ब्रेकअप होना, वैवाहिक जीवन में कलह या विवाह में अनावश्यक देरी होना केवल संयोग नहीं होता। ज्योतिष शास्त्र में इन सभी समस्याओं का सीधा संबंध ‘शुक्र ग्रह’ से माना गया है।
शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक
शुक्र को प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक कहा जाता है। जब कुंडली में शुक्र ग्रह (Shukra Grah) कमजोर होता है, तो व्यक्ति को भावनात्मक और आर्थिक दोनों मोर्चों पर संघर्ष करना पड़ता है
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
इस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
कैसे पहचानें कमजोर शुक्र के लक्षण?
अगर आपको लगता है कि आपके जीवन में प्रेम का अभाव है, तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन संकेतों पर गौर करें:
-
रिश्तों में दरार
अगर आपके प्रेम संबंध बार-बार टूट रहे हैं या पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव नहीं बन पा रहा है, तो यह शुक्र के कमजोर होने का प्रबल संकेत है।
-
विवाह में देरी
शुक्र के अशुभ प्रभाव से विवाह में बाधाएं आती हैं या वैवाहिक सुख में कमी महसूस होती है।
-
शारीरिक समस्याएं
स्वास्थ्य ज्योतिष के अनुसार, शुक्र कमजोर होने पर व्यक्ति को त्वचा संबंधी रोग या आंखों से जुड़ी परेशानियां घेर सकती हैं। चेहरे का तेज कम होना भी इसका एक लक्षण है।
-
कला में असफलता
संगीत, नृत्य या अभिनय के क्षेत्र में कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता न मिलना शुक्र की कमजोरी दर्शाता है।
शुक्र को मजबूत करने के अचूक उपाय
अगर आप अपने जीवन में प्रेम और सुख-समृद्धि वापस लाना चाहते हैं, तो धार्मिक और ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर शुक्र को प्रसन्न कर सकते हैं:
सफेद रंग का इस्तेमाल: शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े पहने। यह शुक्र की ऊर्जा को संतुलित करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें:-महाशिवरात्रि की पूजा सामग्री की लिस्ट नोट कीजिए, कुछ छूट न जाए
मंत्र जाप: शुक्रवार को ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करना अत्यंत लाभकारी माना गया है।
दान का महत्व: इस दिन सफेद चीजों जैसे दूध, दही, चावल, मिश्री या घी का दान करना शुभ फल देता है।
साफ-सफाई और इत्र: शुक्र को स्वच्छता और सुगंध पसंद है। इसलिए हमेशा साफ रहें और इत्र (Perfume) का प्रयोग करें। इससे आकर्षण शक्ति बढ़ती है।
गौ सेवा: शुक्रवार को गाय को चारा खिलाने से भी शुक्र दोष (Shukra Dosha) कम होता है और जीवन में स्थिरता आती है।
