शिवलिंग(सौ.सोशल मीडिया)
Mahashivratri Puja Saman List: रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। शिवभक्तों के लिए यह महापर्व किसी त्योहार से कम नहीं है। इस दिन शिव भक्त भगवान शिव और मां पार्वती के विवाह का उत्सव मनाते हैं। इस खास मौके पर श्रद्धालु पूरी श्रद्धा भाव के साथ व्रत रखते हैं और भगवान शिव की आराधना करते हैं।
ज्योतिषयों के अनुसार, कुंवारी कन्याओं के लिए महाशिवरात्रि का दिन किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि मनचाहे वर की कामना के लिए कुंवारी कन्याएं इस दिन व्रत रखते हैं। इस खास दिन पर चार प्रहर की पूजा का प्रवधान है।
वहीं, देश के हर एक शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है। कुछ लोग घर पर रहकर भी पूजा-अर्चना करते हैं। आप चाहें मंदिर जाएं या फिर घर पर रहकर ही पूजा करें लेकिन महाशिवरात्रि की पूजा के लिए सारी सामग्री आपके पास होनी जरूरी है।
वैसे तो रुद्राभिषेक कभी भी कराया जा सकता है लेकिन महाशिवरात्रि पर किया गया रुद्राभिषेक विशेष रूप से फलदायी साबित होता है। रुद्राभिषेक से ग्रहदोष शांत होते हैं और जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
यह भी पढ़ें:-फरवरी में किस दिन है प्रदोष? जानिए प्रदोष व्रत और पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
जिस द्रव्य से रुद्राभिषेक कराना है वो पर्याप्त मात्रा में आपके पास होना चाहिए। जैसे अगर दूध से करा रहे हैं तो कम से कम 3-4 लीटर दूध आपके पास होना चाहिए।
अगर गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करा रहे हैं तो भी इतना ही गन्ने का रस आपके पास होना चाहिए। इसके अलावा बेलपत्र, शुद्ध जल, घी, पान, सुपारी, कच्चा दूध, दही, शहद, गुलाब जल, नारियल, दीपक, बत्ती, अगर बत्ती, कपूर, शृंगी, धूप, मौली, भांग, मेवा, मिठाई और धतूरा इत्यादि सामान की जरूरत पड़ेगी।