

Aja Ekadashi Par Kya Na Karein: हर महीनें पड़ने वाली एकादशी का अपना अलग महत्व है। इस बार भाद्रपद महीने की अजा एकादशी का व्रत 7 सितंबर 2026, सोमवार को रखा जा रहा है। धार्मिक ग्रथों में एकादशी का व्रत करने से श्री हरि भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है साथ व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है।
इस व्रत के दौरान कुछ गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ये वर्जित काम करने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं और जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार,एकादशी के दिन भूलकर भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि, इस दिन चावल खाने से मनुष्य अगले जन्म में केंचुए की योनि में जन्म लेता है।
इसके अलावा, इस दिन व्रत के दौरान किसी की निंदा , क्रोध, चुगली करने से बचना चाहिए। अपने मन को शांत रखे और भगवान विष्णु के नाम का जाप करे।
एकादशी के दिन मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन और तामसिक चीजों का सेवन न करें। इस गलती करने से जीवन में अशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते न तोड़ें और न ही पौधे में जल दें। ऐसा माना जाता है कि यह काम करने से तुलसी माता का व्रत टूट सकता है, जिससे आपको जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
अजा एकादशी को भगवान विष्णु की भक्ति और आत्मसंयम का दिन माना जाता है। इसलिए इस दिन पूजा के साथ किसी की मदद करना, जरूरतमंद को दान देना और शांत मन से भगवान को याद करना इस पर्व की भावना के अनुरूप माना जाता है।