Grah-Gochar 2026: गुरु का कर्क राशि में प्रवेश बढ़ाएगा मुश्किलें, इन राज्यों में भारी बाढ़ और अकाल की आशंका
Grah-Gochar 7 to 13 June 2026: गुरु और शुक्र के राशि परिवर्तन से कमोडिटी बाजार में मचेगी हलचल! जानिए किन राज्यों में आ सकती है प्राकृतिक आपदा और क्या हैं इस हफ्ते के व्रत-त्योहार।
- Written By: प्रिया जैस
ग्रह-गोचर (AI Generated Image)
Saptahik Grah-Gochar 2026: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जून महीने के इस सप्ताह में ग्रहों का एक बड़ा और महत्वपूर्ण फेरबदल होने जा रहा है। इस अवधि में सूर्य वृषभ राशि में, मंगल मेष राशि में और बुध मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं गुरु कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में संचरण करेंगे।
शुक्र ग्रह की बात करें तो वह सप्ताह के प्रारंभ में मिथुन राशि में रहेंगे, लेकिन दिनांक 8 जून को दोपहर 2:30 बजे से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके अतिरिक्त, इस सप्ताह चंद्रमा कुंभ, मीन, मेष और वृषभ राशि में गोचर करेंगे।
कमोडिटी बाजार पर ग्रहों का प्रभाव: तेजी-मंदी के संकेत
दिनांक 11 जून को पुष्य नक्षत्र में शुक्र के प्रभाव के कारण व्यापारिक जगत में बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा। इसके असर से गुड़, खांड, शक्कर, कपूर, पारा, हींग, लाख और चमड़ा के बाज़ारों में मंदी का रुख रहेगा। इसके विपरीत रूई, कपास और रेशम के व्यापार में अच्छी तेजी दर्ज की जाएगी। अनाज और दलहन के बाजारों में पहले कुछ मंदी का रुख रहेगा, लेकिन बाद में अचानक तेजी आएगी। इस दौरान सोने और चांदी के भावों में लगातार घटा-बढ़ी यानी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Kark Rashifal: कर्क राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, करियर और प्रेम संबंध में मिलेगा जबरदस्त लाभ
Weekly Transit: 27 जुलाई से शनि होंगे वक्री, जानें 26 जुलाई से 1 अगस्त तक ग्रहों का असर
Birthday Horoscope: कर्क राशि वालों को मिलेगा मित्रों का सहयोग, जानें कैसा रहेगा 26 जुलाई जन्मे जातकों का दिन
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन किस राशि के लिए होगा कठिन, जानें किसे मिलेगा आर्थिक लाभ
गुरु का कर्क राशि में गोचर का ऐसा हो सकता है असर
इस सप्ताह गुरु (बृहस्पति) के कर्क राशि में प्रवेश करने से देश के कुछ हिस्सों में दुर्भिक्ष (अकाल व भुखमरी) जैसी विपरीत स्थितियां बन सकती हैं। ग्रहों के इस प्रतिकूल प्रभाव के कारण कहीं भारी बारिश और बाढ़ आने से फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है, तो वहीं उत्तरी भारत के कुछ प्रांतों में वर्षा न होने के कारण सूखे या अकाल की स्थिति निर्मित हो सकती है। इस दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, असम, बंगाल, केरल और हिंद प्रांत में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं की गंभीर आशंका बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें – Sunset Rules: सूर्यास्त के बाद भूल से भी न करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल
सप्ताह के मुख्य पर्व, व्रत और त्योहार
धार्मिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस हफ्ते सनातन धर्म के दो बड़े और प्रभावशाली व्रत व त्योहार मनाए जाएंगे। सप्ताह के मध्य में यानी गुरुवार, 11 जून 2026 को अत्यंत फलदायी ‘पुरुषोत्तमी एकादशी’ का व्रत रखा जाएगा, जो भगवान विष्णु की कृपा दिलाने वाला माना जाता है। इसके अगले ही दिन शुक्रवार, 12 जून 2026 को भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित पवित्र ‘प्रदोष व्रत’ का अनुष्ठान किया जाएगा।
