Sunset Rules: सूर्यास्त के बाद भूल से भी न करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल

Sunset Rules For Prosperity:वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्यास्त के बाद कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इन गलतियों से घर की सुख-समृद्धि प्रभावित हो सकती है।
Suryast Ke Baad Kya Na Karein
सूर्यास्त के बाद क्या न करें (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Suryast Ke Baad Kya Na Karein: वास्तु शास्त्र का व्यक्ति के जीवन से गहरा संबंध है। वास्तु शास्त्र में आम आदमी की दिनचर्या के लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। इसी में एक ये भी है कि हमें सूर्यास्त के बाद के समय कुछ कार्यो को करने को मना किया जाता है।

आपने अक्सर अपने परिवार के बड़े- बुजुर्ग को यह कहते अवश्य सुना होगा कि सूर्यास्त के बाद कुछ काम नहीं करने चाहिए। उनके पीछे कई तर्क दिए जाते हैं. उनका मानना है कि कुछ चीजें सूर्यास्त के बाद लोगों को देने और करने से घर की सुख-समृद्धि छिन जाती है और निगेटिव चीजें प्रभावी होने लग जाती है। ऐसे में आज जानेंगे कि दिन ढलने के बाद किन 7 चीजों से बचना चाहिए?

सूर्यास्त के बाद क्या काम नहीं करना चाहिए?

  • किसी को झाड़ू न दें

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि, सूर्यास्त के बाद किसी को भी झाड़ू नहीं देनी चाहिए। इसे देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यही नहीं, मान्यता ये भी है कि सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से घर में समृद्धि में कमी आती है इसलिए शाम के बाद झाड़ू लगाने से बचना चाहिए।

  • किसी को भी दही न दें

वास्तु शास्त्र में ये भी बताया गया है कि, सूर्यास्त के बाद झाड़ू के अलावा, दही भी नहीं देना चाहिए। इसे शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि दही देने से घर की सकारात्मक ऊर्जा और सुख पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

  •  नमक न दें

सूर्यास्त के बाद किसी को भी नमक नहीं देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा धीरे-धीरे कम हो जाती है और निगेटिव ऊर्जी बढ़ने लग जाती है, जिससे ने केवल तनाव बढ़ता है बल्कि सुख-समृद्धि चली जाती है।

  • हल्दी न दें

सूर्यास्त के बाद किसी को नमक के अलावा हल्दी भी देने से बचना चाहिए। घर के बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि अगर किसी को हल्दी देनी हो तो दिन के समय देनी चाहिए। इसे बृहस्पति ग्रह से जुड़ा माना जाता है सूर्यास्त के बाद किसी को हल्दी देने से घर की किस्मत दूसरे के यहां चली जाती है।

  • पैसा का न करें लेनदेन

सूर्यास्त के बाद की पैसा का लेनदेन न करें। ऐसा माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद उधार दिया गया पैसा जल्दी वापस नहीं मिलता इसलिए सूर्यास्त के बाद किसी को भी पैसा उधार देने से बचें । कहा जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं और मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।

  • दूध न दें

बड़े-बुजुर्ग रात में किसी को भी दूध ना देने की सलाह देते हैं। इसे चंद्रमा और शांति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। ऐसे में सूर्यास्त के बाद इसे देने से घर की सुख-शांति भंग होती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com