Aaj Ka Rashifal 09 March 2026: सोमवार को तुला और मीन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Daily Horoscope: दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन से जुड़ी संभावनाओं के बारे में जान सकते हैं। 9 मार्च 2026, सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है।
- Written By: प्रीति शर्मा
आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today Horoscope 8 March: आज सोमवार 09 मार्च 2026 है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज चैत्र कृष्ण षष्ठी तिथि है। आज का दिन विशाखा नक्षत्र के प्रभाव में रहेगा जो न केवल इंसानी जीवन बल्कि कमोडिटी बाजार और व्यापारिक गतिविधियों पर भी गहरा असर डालने वाला है। आइए जानते हैं कि सप्ताह का पहला दिन आपकी राशि के लिए क्या सौगात लेकर आया है।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं के समाधान वाला रहेगा। लंबे समय से अटकी हुई राजकीय या सरकारी बाधाएं सरलता से दूर होंगी। आपका निजी पुरुषार्थ बना रहेगा जिससे आप कठिन कार्यों को भी समय पर पूरा कर पाएंगे। हालांकि, घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन के कारण व्यय बढ़ सकता है। लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक शांति लेकर आएगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी जिससे मन में संतोष रहेगा। पिछले कुछ दिनों से किए जा रहे प्रयासों का फल आज लाभ के रूप में प्राप्त होगा। घर में किसी अनचाहे लेकिन प्रिय अतिथि के आगमन से खुशहाली का माहौल रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
बुद्ध पूर्णिमा पर तुला राशि में चंद्रमा का गोचर, मेष सहित इन राशियों का होगा भाग्योदय
Birthday Horoscope: 30 अप्रैल को जन्मे लोगों की खुलेगी किस्मत! जानें किन्हें झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान
Aaj Ka Rashifal 30 April: अप्रैल के आखिरी दिन धनु राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी! जानें अपनी राशि का हाल
Virgo Horoscope: कन्या राशि वालों के लिए कैसा है आज का दिन? जानिए क्या बोल रहा है आपका राशिफल
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों को आज किसी प्रभावशाली या विशेष व्यक्ति की मदद मिल सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ है और नवीन कार्य की योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। हालांकि कार्य की व्यस्तता के कारण आप शारीरिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं। अपनी ऊर्जा बचाकर रखें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का मूल मंत्र ‘धैर्य’ है। क्रोध पर नियंत्रण रखकर कार्य करना आपके लिए हितकर रहेगा वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं। दूर रहने वाले किसी पुराने मित्र से सुखद और लाभदायक समाचार प्राप्त होगा। संचार माध्यमों से कोई महत्वपूर्ण संदेश मिल सकता है जो आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण होगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। अधिकारियों से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें और सीमित वार्तालाप करें। आज खर्चों पर नियंत्रण रखना अनिवार्य है। मेहनत और निरंतर प्रयास से आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों को मजबूत करने वाला है। पड़ोसियों के साथ चले आ रहे पुराने मनमुटाव दूर होंगे। रक्त संबंधियों और करीबियों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप आज यात्रा पर जाते हैं तो आपकी यात्रा का उद्देश्य पूर्ण होगा और आपको उचित लाभ व सुख प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope : 08 से 14 मार्च 2026 तक कैसा रहेगा आपका भाग्य? जानें किन राशियों के खुलेंगे तरक्की के द्वार!
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मोर्चे पर शानदार है। आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी और पारिवारिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति समय पर होगी। जमीन-जायदाद या रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों में आज बड़ी सफलता मिलने की संभावना है।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज खर्च की अधिकता रह सकती है जबकि लाभ सीमित होगा। राजकीय और सरकारी कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। हालांकि आज आपको अपूर्ण या आधी-अधूरी जानकारियों और अफवाहों के आधार पर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। धैर्य के साथ स्थिति का आकलन करें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज कार्य की अधिकता रहेगी, जिसके कारण सोचे हुए कार्यों में थोड़ी बाधा आ सकती है। खान-पान पर विशेष संयम रखें अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें और अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। समाज में आपके कार्यों के कारण आपको यश और कीर्ति प्राप्त होगी।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मनोरंजन और सुख-सुविधाओं से भरा रहेगा। भ्रमण और आमोद-प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी। दूर रहने वाले मित्रों से कोई अच्छा समाचार मिलेगा जिससे मन हर्षित रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।
कुम्भ राशि (Aquarius)
कुम्भ राशि के जातकों के आकस्मिक खर्चों में वृद्धि हो सकती है इसलिए बजट बनाकर चलें। हालांकि आपकी दिनचर्या नियमित रहेगी। अनावश्यक विवादों और बहसों को टालना ही आपके लिए हितकर रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य के संपन्न होने के योग बन रहे हैं, जिससे खुशियां आएंगी।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। आपके आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी और धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। किसी पूज्य या बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह आपके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। मानसिक संतुलन बना रहेगा और दिन भर हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा।
व्यापार भविष्य
आज चैत्र कृष्ण षष्ठी को विशाखा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इस नक्षत्र के ज्योतिषीय समीकरणों के अनुसार बाजार में निम्नलिखित बदलाव देखे जा सकते हैं:
मंदी के संकेत: आज सोना, चांदी, ऊनी वस्त्र, रूई, सूत और सन के भाव में गिरावट या मंदी रहने की संभावना है। इसके अलावा प्लास्टिक दाना, कागज और रबड़ के बाजार में भी शुरुआत में मंदी का रुख रहेगा।
तेजी के संकेत: गुड़, खांड और शक्कर के भाव में तेजी देखने को मिलेगी। प्लास्टिक और कागज के बाजार में शुरुआती मंदी के बाद अचानक तेजी (Bounce back) आने की संभावना है।
व्यापारियों को आज बाजार की पल-पल की खबरों पर नजर रखनी चाहिए। आपका आज का भाग्यांक 1428 है।
