MP बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, 10 वी में 73.42% बच्चे पास, बेटियां फिर आगे,12वीं में कुल 76.01% छात्र पास

MP Board Result 2026: पन्ना की बिटिया प्रतिभा सोलंकी 500 में से 499 अंक लाकर 10वीं की टॉपर; 12वीं में कॉमर्स ग्रुप की खुशी राय ने टॉप किया।
MP Board Exam Results
मध्य प्रदेश के बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित (Source: Social Media)
Published on
Updated on

MP Board Exam Results Declared : मध्य प्रदेश 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 2026 (MP Board Exam Results 2026) अब जारी हो चुका है। एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में इस साल कुल 76.01% छात्र पास हुए हैं, जिसमें छात्रों का पास प्रतिशत 72.39% रहा जबकि छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा और 79.41% छात्राएं सफल रहीं। इस बार भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर परिणाम हासिल किया है।

सरकारी स्कूल का रहा दबदबा

एमपी बोर्ड के 12वीं रिजल्ट 2026 में शासकीय विद्यालयों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। शासकीयस्कूलों का कुल परीक्षाफल 80.43 प्रतिशत रहा, जबकि अशासकीय विद्यालयों का 69.67 प्रतिशत रहा। वहीं प्रावीण्य सूची में कुल 221 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है, जिसमें 158 छात्राएं और 63 छात्र शामिल हैं।

पिछले साल से बेहतर रहा परिणाम

माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं रिजल्ट 2026 में पिछले साल की तुलना में सुधार देखने को मिला है। वर्ष 2025 में नियमित परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 74.48% था, जो 2026 में बढ़कर 76.01% हो गया है, यानी इसमें 1.53% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

12वीं में ये रहे टॉपर

  • आर्ट ग्रुप में मुरैना की श्रुति तोमर और छतरपुर की आकाश अहिरवार टॉपर रही हैं। दोनों के 489 नंबर आए हैं।
  • गणित ग्रुप में सीहोर के श्लोक प्रजापति टॉपर रहे जिन्होंने 493 नंबर हासिल किए।
  • कॉमर्स में भोपाल की चांदनी विश्वकर्मा और भोपाल की खुशी राय टॉपर रहीं जिन्हें 494 नंबर मिले हैं।
  • कृषि में शिवपुरी की तुलसी राजावत और शिवपुरी की चंचल कुशवाह 493 नंबर के साथ टॉप पर हैं।
  • होम साइंस में छतरपुर की शाइस्ताह कुरैशी 485 नंबर के साथ टॉप पर हैं।
  • जीव विज्ञान में इंदौर की तन्वी कुमावत ने टॉप किया जिन्हें 492 नंबर मिले।

दसवीं का परीक्षा परिणाम

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत इस साल 73.42% दर्ज किया गया। वंही पन्ना की प्रतिभा सिंह ने 500 में से 499 अंक हासिल कर टॉप किया। प्रतिभा की माता शिक्षक औरत पिता रोजगार सहायक है।

छात्र यंहा देख सकते है परीक्षा परिणाम

छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर रोल नंबर/रोल कोड से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र अपना रिजल्ट DigiLocker और MPBSE के मोबाइल ऐप पर भी देख सकते है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com