Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aaj Ka Rashifal 2 April: हनुमान जयंती पर दूर होंगे सारे संकट! इन 5 राशियों पर मेहरबान हुए संकटमोचन

Today Horoscope: 2 अप्रैल का दिन खास है क्योंकि इस दिन हनुमान जयंती का पावन पर्व मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली की कृपा से भक्तों के सभी संकट दूर हो सकते हैं।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Apr 02, 2026 | 12:05 AM

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Daily Horoscope 2 April: गुरुवार 02 अप्रैल 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है। आज हस्त नक्षत्र के प्रभाव से न केवल आपके व्यक्तिगत जीवन पर असर पड़ेगा, बल्कि व्यापारिक बाजार में भी बड़ी हलचल देखी जाएगी।

मेष (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन यह मेहनत रंग लाएगी। आपके रुके हुए कामकाज पूरे होंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी जिससे मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। विदेश या दूर रहने वाले किसी मित्र से शुभ समाचार मिल सकता है।

वृषभ (Taurus)

आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे व्यस्तता बढ़ेगी। ध्यान रखें कि भावुकता में आकर कोई बड़ा फैसला न लें अन्यथा बाद में उसे बदलना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन बाहर के खानपान पर सख्त नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

सम्बंधित ख़बरें

Birthday Horoscope: आज जन्मे लोगों की चमकेगी किस्मत! विवाद होगा या व्यापार में वृद्धि? जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal: अप्रैल के पहले ही दिन बदलने वाली है इन 4 राशियों की किस्मत! जानें अपने राशि का सटीक हाल

Birthday Horoscope: आज जन्में लोगों के लिए बन रहा है शत्रु षड़यंत्र का योग! जानें करियर और राजनीति का पूरा लेख

Aaj Ka Rashifal 31 March: मार्च के आखिरी दिन चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत! जानें अपना आज का भविष्य

मिथुन (Gemini)

राजकीय और कानूनी मामलों में आज आपका पक्ष मजबूत रहेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। हालांकि परिवार में कुछ आंतरिक मतभेद उभर सकते हैं, जिससे अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना है। संयम और धैर्य से काम लेना आपके हित में रहेगा।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन राहत भरा है। काफी समय से चल रही उलझनें दूर होंगी। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। घर में किसी अतिथि के आगमन से खुशहाली आएगी। अपनी बात स्पष्टता से कहें, वरना लोग आपको गलत समझ सकते हैं।

सिंह (Leo)

व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन उत्तम है। नए व्यावसायिक सौदे फाइनल हो सकते हैं। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होने की संभावना है जिससे मानसिक शांति मिलेगी। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा।

कन्या (Virgo)

बेरोजगारों को आज रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। जायदाद या संपत्ति से जुड़े विवादों को आज टालना ही बेहतर है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में महिला वर्ग की सलाह लेना आपके लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope 29 March- 4 April: अप्रैल में शुरू होने वाले हैं इन 3 राशियों के अच्छे दिन! जानें अपना राशिफल

तुला (Libra)

आज आप अपनी सुख-सुविधाओं और शौक पर धन खर्च करेंगे। अगर आप किसी से अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो आज का दिन रिश्तों को मजबूत करने के लिए श्रेष्ठ है। आर्थिक समस्याओं का समाधान आसानी से मिल जाएगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

वृश्चिक (Scorpio)

आज आपको अपने निजी कार्यों को सिद्ध करने के लिए किसी की सिफारिश करनी पड़ सकती है। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा और व्यापार में सुधार की स्थिति बनेगी। परोपकार के कार्यों में समय बिताने से आत्मिक सुख प्राप्त होगा।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि वालों को आज अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। अपनों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। शाम का समय मनोरंजन, भ्रमण और आमोद-प्रमोद में बीतने के योग हैं। दिन आनंददायक रहेगा।

मकर (Capricorn)

अटकी हुई योजनाओं में गति आएगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश या दूर स्थान पर जाने का मन बना रहे हैं तो प्रयास तेज करें। हालांकि, आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, जिससे दैनिक कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। आर्थिक संतुलन बनाए रखें।

कुम्भ (Aquarius)

विरोधी आज आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन उच्च अधिकारियों के संपर्क से आपको लाभ मिलेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए नए प्रोजेक्ट या कार्य के द्वार खोल सकती है।

मीन (Pisces)

आज कामकाज में कुछ देरी हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मेल-मुलाकात होगी। सलाह दी जाती है कि किसी भी विवादास्पद मामले में पड़ने से बचें।

व्यापार भविष्यफल

मार्केट रिपोर्ट: चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर हस्त नक्षत्र का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज अनाज और कीमती धातुओं के भाव में बड़ी उठापटक होगी।

तेजी का रुख: गेहूँ, जौ, चना, ज्वार, बाजरा, मूँग और मोठ जैसे अनाजों के दाम में बढ़ोत्तरी देखी जाएगी। इसके अलावा रूई, सोना, गुड़ और खांड़ के बाजार में भी तेजी का रुख रहेगा।

मंदी का रुख: चांदी के भाव में गिरावट या मंदी का दौर रह सकता है।

वायदा बाजार: आज वायदा कारोबारियों को सलाह है कि वे पिछले दिन के भावों को आधार मानकर हाजिर मार्केट में व्यवसाय करें, इससे लाभ की संभावना अधिक है।

आज के भाग्यांक: 2, 4, 9, 2

Daily horoscope 2 april 2026 zodiac signs business market prediction in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 02, 2026 | 12:05 AM

Topics:  

  • Aaj Ka Rashifal
  • Today Horoscope
  • Zodiac Sign

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.