प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Astrology Prediction: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 31 मार्च को जन्म लेने वाले जातक साहसी और नई शुरुआत करने वाले होते हैं। मंगलवार 31 मार्च 2026 से शुरू होने वाला आपका नया वर्ष उतार-चढ़ाव के साथ सफलता की ओर ले जाने वाला साबित होगा। आइए जानते हैं कि शिक्षा, करियर, स्वास्थ्य और आपकी राशि के अनुसार यह साल कैसा रहने वाला है।
साल की शुरुआत आपके लिए काफी सकारात्मक रहेगी। जो छात्र उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है। इस अवधि में विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्राओं के सुखद संयोग बन रहे हैं। आर्थिक मोर्चे पर आपके व्यय में कमी आएगी और रुके हुए धन की प्राप्ति से व्यवसाय में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।
जैसे-जैसे साल अपने मध्य पड़ाव पर पहुंचेगा आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। इस दौरान परिश्रम के बाद भी आंशिक सफलता ही हाथ लगेगी जिससे मन थोड़ा विचलित रह सकता है। अत्यधिक खर्चों के कारण बजट बिगड़ सकता है। साथ ही शारीरिक कष्ट और मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है इसलिए अपने स्वास्थ्य और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दें।
इस साल के अंत तक आपके जीवन में शानदार बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर आप राजनीति से जुड़े हैं तो किसी बड़े पद या राजनैतिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय में चली आ रही मंदी दूर होगी और व्यापार में बड़ी वृद्धि होने के योग हैं।
मंगल प्रधान इन राशियों के जातकों के लिए यह वर्ष आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। पुराने निवेश या पैतृक संपत्ति से धन लाभ होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope 29 March- 4 April: अप्रैल में शुरू होने वाले हैं इन 3 राशियों के अच्छे दिन! जानें अपना राशिफल
इन राशि के जातकों के लिए साल 2026 सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको प्रगति मिलेगी और समाज में आपकी यश-कीर्ति बढ़ेगी।
सिंह राशि के जातकों को इस वर्ष विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। गुप्त शत्रु आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं इसलिए अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।
बुध की इन राशियों को इस वर्ष शॉर्टकट से बचना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करना होगा तभी आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर पाएंगे।
कर्क राशि के व्यक्तियों के लिए धैर्य ही सफलता का मंत्र है। किसी भी बड़े फैसले को लेते समय संयम बरतें और भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें।
शनि प्रधान इन राशियों के लिए यह वर्ष भावनात्मक और आर्थिक रूप से सुखद रहेगा। आपको अपने बचपन के मित्रों से कोई बड़ा सहयोग या लाभ मिल सकता है।
बृहस्पति की इन राशियों के लिए यह साल उनकी स्किल्स दिखाने का है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और उसके सुखद परिणाम आपको करियर और निजी जीवन में देखने को मिलेंगे।