Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aaj Ka Rashifal: 15 फरवरी को महादेव हर लेंगे इन राशियों के कष्ट! जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Today Horoscope: महाशिवरात्रि के मौके पर फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव से आज का दिन कई राशियों के लिए भाग्यशाली तो कुछ के लिए सावधानी बरतने वाला रहेगा।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Feb 15, 2026 | 12:05 AM

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Today Horoscope 15 February: आज रविवार 15 फरवरी 2026 है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव से आज का दिन कई राशियों के लिए भाग्यशाली तो कुछ के लिए सावधानी बरतने वाला रहेगा। आज महाशिवरात्रि के अवसर पर जानें अपने राशि का हाल।

मेष राशिफल (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके विरोधी पक्ष आज सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें, खान-पान में लापरवाही भारी पड़ सकती है। हालांकि, आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है; संचित कोष में वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी।

वृषभ राशिफल (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूलता लेकर आ रहा है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से स्थितियां आपके पक्ष में निर्मित होंगी। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से आ रही बाधाओं का निवारण होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन शुभ है, पुरानी बीमारियों से राहत मिलने का योग बन रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

Weekly Horoscope 15-21 Feb: महाशिवरात्रि और अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जानें इन 7 दिनों में किसकी चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal 14 Feb: वैलेंटाइन डे पर सितारों की बड़ी चाल! वृश्चिक को मिलेगा प्यार या मेष का बढ़ेगा खर्च?

Aaj Ka Rashifal 13 February: मेष राशि वालों के पूरे होंगे रुके हुए काम, सिंह राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

आज का राशिफल 12 February: धनु और कुंभ राशि के लिए रोमांस से भरा रहेगा दिन, जानें अपना लकी नंबर और शुभ रंग

मिथुन राशिफल (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को आज विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अप्रत्याशित खर्चों के कारण आपके सामने गंभीर आर्थिक संकट उभर सकता है। इसके चलते मानसिक तनाव और शारीरिक शिथिलता महसूस हो सकती है। घर के नौकरों या कर्मचारियों से संबंधित समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं।

कर्क राशिफल (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन पराक्रम में वृद्धि करने वाला है। कारोबारी दृष्टिकोण से की गई यात्राएं लाभप्रद सिद्ध होंगी। अटका हुआ धन वसूलने में आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में पीठ या कमर की तकलीफ परेशान कर सकती है। आकस्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

सिंह राशिफल (Leo)

सिंह राशि वालों को आज अपने कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ सामंजस्य बैठाना होगा। वाद-विवाद से बचें अन्यथा धन हानि हो सकती है। अच्छी खबर यह है कि बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। धैर्य और संयम से कार्य करना आपके भविष्य के लिए हितकर रहेगा।

कन्या राशिफल (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज व्यवसाय में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। हालांकि, आज आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, क्योंकि परिश्रम की तुलना में लाभ कुछ कम प्राप्त होने की आशंका है। मित्रों और प्रियजनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, लेकिन मित्र वर्ग आपकी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope 15-21 Feb: महाशिवरात्रि और अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जानें इन 7 दिनों में किसकी चमकेगी किस्मत

तुला राशिफल (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिकता से भरा रहेगा। मित्रों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा और आप मनोरंजन में अधिक समय व्यतीत करेंगे। ध्यान रहे कि आवेश में आकर कोई भी नया कार्य शुरू न करें, वरना नुकसान हो सकता है। किसी अनुभवी महिला की सलाह आज आपके लिए तरक्की के द्वार खोल सकती है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आया है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों को आज टालना ही बेहतर रहेगा। आध्यात्मिक और धार्मिक आयोजनों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius)

धनु राशि वालों के सामने आज कुछ विवादग्रस्त मामले आ सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी और कूटनीति से उनका समाधान निकल जाएगा। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलने की प्रबल संभावना है। अप्रत्याशित कार्यों में सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मकर राशिफल (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आजीविका के क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला है। व्यवसाय में नवीन साझेदारी के प्रस्ताव सामने आ सकते हैं, जो भविष्य में धन लाभ कराएंगे। विद्यार्थी वर्ग को आज विशेष सम्मान प्राप्त होगा। किसी छोटी यात्रा या प्रवास का योग बन रहा है।

कुम्भ राशिफल (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज श्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन इसका फल भी मीठा होगा। मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। निजी पुरुषार्थ और मेहनत से आपको लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति को नई गति देंगे।

मीन राशिफल (Pisces)

मीन राशि के जातक आज अपने अधीनस्थों और सहयोगियों की मदद से किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। ध्यान रहे कि अकारण किसी को कष्ट न दें। समझदारी और संयम से किए गए कार्यों में ही आपकी भलाई है।

व्यापार भविष्य

फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के विशेष प्रभाव के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

मंदी के संकेत: चांदी, रुई, कपास, सरसों, सूरजमुखी और मूंगफली के भाव में मंदी रहने की संभावना है।

तेजी के संकेत: जीरा, धनिया, लाल मिर्च, अजवाइन और जावित्री जैसे मसालों के भाव में तेजी का रुख रहेगा।

भाग्यांक: आज का विशेष भाग्यांक 6284 है।

Daily horoscope 15 february 2026 astrology trading tips india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 15, 2026 | 12:05 AM

Topics:  

  • Aaj ka Rashifal
  • Daily Horoscope
  • Today Horoscope

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.