Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज का राशिफल: 23 दिसंबर 2025: मेष,मिथुन सहित इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

Aaj Ka Rashifal 23 December 2025:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Dec 23, 2025 | 12:38 AM

आज का राशिफल (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Today Horoscope 23 December 2025:आज का दिन मंगलवार है जो माता दुर्गा और बजरंगबली की आराधना के लिए शुभ माना जाता है। आज मंगलवार के दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से बाकी राशियों का राशिफल भी।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सरकारी नौकरी करने वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है, वहीं प्राइवेट नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्यों पर ध्यान दें, भाग्य साथ देगा। संध्या के बाद मानसिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में लाभ के योग हैं।

लकी नंबर: 3 | लकी कलर: संतरी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

भाग्य का साथ मिलेगा और मन उत्साहित रहेगा। हालांकि रिश्तेदारों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। शत्रु सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन राजकीय कार्यों से लाभ होगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

लकी नंबर: 2 | लकी कलर: सलेटी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और परिवार के साथ यात्रा के योग बन सकते हैं। अधूरे कार्यों को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से काम पूरा होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें, विशेषकर पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

लकी नंबर: 1 | लकी कलर: आसमानी

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

व्यापार में निवेश लाभदायक रहेगा। कार्य को लेकर उत्साह बना रहेगा। कागजात से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा।

लकी नंबर: 3 | लकी कलर: सफेद

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

विवाद से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। मानसिक स्थिति मजबूत होगी। मनोरंजन पर खर्च संभव है। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन नए निवेश से फिलहाल बचें। संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

लकी नंबर: 8 | लकी कलर: गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कारोबार को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। नए व्यापार में शुरुआती परेशानी के बाद सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नए वस्त्रों की खरीदारी संभव है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

लकी नंबर: 9 | लकी कलर: फिरोजा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

कार्य में व्यस्तता बनी रहेगी। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। बकाया धन की वसूली होगी। संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

लकी नंबर: 2 | लकी कलर: पीला

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। आय के स्रोत मजबूत होंगे। भूमि-भवन से जुड़े कार्यों में लाभ के योग हैं। नौकरी में उन्नति संभव है। कार्यभार अधिक रहने से थकान रहेगी। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

लकी नंबर: 7 | लकी कलर: हरा

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद पर बातचीत आगे बढ़ेगी। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। मित्रों से अपेक्षा न रखें, नुकसान पहुंचाने का प्रयास हो सकता है। यात्रा लाभकारी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

लकी नंबर: 1 | लकी कलर: बैंगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कार्यस्थल पर गुटबंदी से दूर रहें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। दोपहर बाद मानसिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार में ग्राहकों से तालमेल बनाए रखें और आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें।

लकी नंबर: 6 | लकी कलर: भूरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपसी संबंध मजबूत होंगे। कम परिश्रम में अधिक लाभ संभव है। खर्च पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, लेकिन रिश्तेदारों से अपेक्षित मदद नहीं मिलेगी। व्यापार में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।

लकी नंबर: 2 | लकी कलर: हरा

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

नई परियोजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। यात्रा लाभकारी रहेगी और धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

लकी नंबर: 4 | लकी कलर: नीला

Aaj ka rashifal 23 december 2025 today horoscope insights for your lucky zodiac sign

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 23, 2025 | 12:38 AM

Topics:  

  • Aaj ka Rashifal
  • Daily Horoscope
  • Today Horoscope

सम्बंधित ख़बरें

1

माघ मेले में स्नान के बाद जरूर करें ये 4 काम, तभी पूर्ण होगा पुण्य फल

2

ब्रह्म मुहूर्त में करें ये एक काम, माता लक्ष्मी की मिलेगी विशेष कृपा, धन आने के बनेंगे योग!

3

पूजा की कौन-सी सामग्री फिर से कर सकते हैं उपयोग, और क्या बिल्कुल नहीं, नोट कर लीजिए

4

मकर संक्रांति 2026 पर बन रहा है ग्रह-नक्षत्र का ऐसा ‘महासंयोग’, बदल देंगे इन 3 राशियों की किस्मत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.