Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज का राशिफल: 21 दिसंबर 2025: आज सूर्य देव की कृपा से इन राशियों को मिल सकता है लाभ

Aaj Ka Rashifal 21 December 2025:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Dec 21, 2025 | 12:21 AM

आज का राशिफल (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Today Horoscope 21 December 2025: आज का दिन रविवार हैं। जो सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से निरोगी शरीर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की उपासना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।

इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से इस बारे में बाकी राशियों का राशिफल भी।

♈ मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज मित्रों से सहयोग मिलेगा और लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। मन उत्साहित रहेगा। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि दोपहर बाद मानसिक अस्थिरता रह सकती है। व्यापार में ग्राहकों से विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, सर्दी-जुकाम परेशान कर सकता है।

लकी नंबर: 5 | लकी कलर: गुलाबी

♉ वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

धन लाभ के लिए दिन अनुकूल है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। कारोबार में उन्नति के योग हैं, खासकर थोक व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी के माध्यम से धन लाभ संभव है। खान-पान संतुलित रखें।

लकी नंबर: 1 | लकी कलर: नीला

♊ मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

स्थायी संपत्ति से लाभ के संकेत हैं। कम मेहनत में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नई नौकरी के अवसर बन रहे हैं। आय के स्रोत मजबूत होंगे। संतान और विद्यार्थियों के लिए शुभ समय है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। जल्दबाजी में निर्णय न लें।

लकी नंबर: 7 | लकी कलर: फिरोज़ा

♋ कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। नई नौकरी की योजना सफल होगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, विशेषकर मूत्र संबंधी समस्या। शाम के बाद खर्च बढ़ेगा, लेकिन आय संतुलित रहेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

लकी नंबर: 4 | लकी कलर: भूरा

♌ सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।

लकी नंबर: 6 | लकी कलर: संतरी

♍ कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरी में स्थिति मजबूत होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन से जुड़े व्यापार में लाभ और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

लकी नंबर: 2 | लकी कलर: आसमानी

♎ तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

कला और साहित्य में रुचि बढ़ेगी। निवेश से लाभ के योग हैं। कीमती वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।

लकी नंबर: 1 | लकी कलर: नीला

♏ वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

नई योजनाओं पर काम करने का उत्साह रहेगा। व्यापार और नौकरी में उन्नति होगी। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। शाम के समय क्रोध पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

लकी नंबर: 1 | लकी कलर: गुलाबी

♐ धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

धन लाभ के अच्छे योग हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। डूबी हुई रकम मिल सकती है। सकारात्मक सोच से अधूरे काम पूरे होंगे। नए व्यापार की योजना बन सकती है।

लकी नंबर: 9 | लकी कलर: सफेद

♑ मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

लंबी यात्रा में परेशानी हो सकती है। सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। दोपहर बाद किसी बड़ी योजना में सफलता संभव है। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए दिन शुभ है।

लकी नंबर: 3 | लकी कलर: हरा

♒ कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति के योग हैं। शेयर मार्केट और बैंकिंग से लाभ मिल सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें- सकट चौथ व्रत पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, संतान सुख की बाधाएं होंगी दूर

लकी नंबर: 8 | लकी कलर: पीला

♓ मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

सरकारी कार्यों से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। खर्च सोच-समझकर करें। भूमि-भवन की योजना बन सकती है। यात्रा से बचें, नुकसान की आशंका है।

लकी नंबर: 2 | लकी कलर: भूरा

Aaj ka rashifal 21 december 2025 today horoscope insights for your lucky zodiac sign

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 21, 2025 | 12:21 AM

Topics:  

  • Aaj ka Rashifal
  • Daily Horoscope
  • Today Horoscope

सम्बंधित ख़बरें

1

सकट चौथ व्रत पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, संतान सुख की बाधाएं होंगी दूर

2

नए साल पर घर लाएं शनिदेव की प्रिय चीजें, बनी रहेगी कृपा और दूर होंगी परेशानियां

3

रविवार के दिन किया ये उपाय, दूर हो सकती हैं हर तरह की मुश्किलें

4

मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए अपना वार्षिक राशिफल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.