मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए अपना वार्षिक राशिफल
Mithun Rashi 2026 Career: मिथुन राशि के जातकों के लिए साल 2026 कैसा रहेगा? परिवार, करियर, व्यापार, शिक्षा, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़े हर पहलू का विस्तृत वार्षिक राशिफल पढ़ें।
- Written By: सीमा कुमारी
मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल 2026(सौ.सोशल मीडिया)
Mithun Varshik Rashifal 2026: नया साल 2026 में कई ग्रहों के चाल में बदलाव होगा वहीं कई ग्रह मार्गी चाल से चलेंगे तो कई ग्रह वक्री चाल से चलेंगे। मिथुन राशि के स्वामी बुध है साल 2026 में गुरु तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे। जनवरी से लेकर 02 जून 2026 तक चन्द्र कुंडली के पहले भाव में रहेंगे फिर 02 जून से 31 अक्टूबर 2026 तक राशि के दूसरे भाव में रहेंगे जिसे कई तरह से लाभ भी देंगे साथ में कुछ मामले में परेशानी भी बनेगी।
फिर गुरु अपना राशि 31 अक्तूबर 2026 को बदलाव करके तीसरे के भाव में जायेंगे।शनि पूरे साल आपके दशम भाव में रहेंगे।राहु और केतु 05 दिसंबर तक स्थिर राशि में रहेंगे इन सभी ग्रहों का गणना करके आपके राशि पर होने वाले ज्योतिषीय प्रभाव को बताए है जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मिथुन राशि वाले के लिए कैसा रहेगा नया साल 2026.
-
पारिवारिक जीवन
मिथुन राशि वाले नए साल में परिवार के साथ प्रसन्न रहेंगे। विवाह, मांगलिक कार्य और रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। हालांकि अक्टूबर के बाद छोटे विवाद हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Aquarius Horoscope: कुंभ राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता
Birthday Horoscope: 11 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Birthday Prediction 2026: मानसिक चुनौतियों के बाद मिलेगी सफलता, जानें राशि अनुसार वार्षिक भविष्यफल
-
व्यापार और नौकरी
व्यापार में लाभ होगा और बाजार में सम्मान मिलेगा। पुराने कर्ज समाप्त होंगे। नए व्यापारिक प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में स्थिति मजबूत होगी और कार्य में बदलाव आने से सफलता मिल सकती है।
-
शिक्षा और करियर
छात्रों के लिए शिक्षा अनुकूल रहेगी। कमजोर विषय पर ध्यान देने से उन्नति होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। करियर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
-
मकान और भूमि
भूमि और भवन की खरीदारी में सावधानी रखें। जनवरी–फरवरी में कुछ अवसर मिल सकते हैं, लेकिन अप्रैल–अक्टूबर तक विवाद और आर्थिक नुकसान की संभावना है।
-
वाहन
नए वाहन की खरीदारी के लिए समय शुभ नहीं है। ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं है।
-
लव और वैवाहिक जीवन
प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। पार्टनर का सहयोग मिलेगा और रिश्ते में विश्वास बढ़ेगा। विवाद दूर होंगे। विवाह संबंधी प्रस्ताव आने की संभावना है।
-
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लीवर और गले से संबंधित परेशानी हो सकती है। नियमित खानपान और सावधानी आवश्यक है। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य परेशानी का कारण बन सकता है।
भाग्य और उपाय
लकी नंबर: 8
लकी कलर: आसमानी
यह भी पढ़ें- नहाने के पानी में ये 5 चीजें डालते ही खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे
उपाय:
शनिवार को भगवान शनि का पूजन और काले तील का दान करें।
बुधवार को मंदिर में संध्या काल में काले तील का दान करें।
गरीब और जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
