Aaj Ka Rashifal 17 April: मेष राशि के लिए आज का दिन सावधानी भरा, मकर वालों को मिल सकता है बड़ा लाभ
Aaj Ka Rashifal: 17 अप्रैल का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है खासकर मकर राशि वालों को बड़ी सफलता या लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Aaj Ka Rashifal 17 April 2026: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को वैशाख कृष्ण अमावस्या है। आज रेवती नक्षत्र के प्रभाव से ग्रहों की स्थिति मानसिक उथल-पुथल के साथ-साथ नई संभावनाओं के द्वार भी खोल रही है। जहाँ मीन राशि के लिए दिन उत्साहजनक रहेगा, वहीं कन्या और मेष राशि वालों को अपने विचारों और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आइए विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों को आज किसी भी बड़े निर्णय को लेने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। अचानक उपजा तनाव आपको परेशान कर सकता है। आज जरूरत है निराशावादी सोच को त्यागकर आशावादी बनने की। अतीत के कष्टों को भूलकर अपने वर्तमान को संवारने पर ध्यान दें।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के मन में आज नई आकांक्षाएं जन्म लेंगी, जो आपको उत्साहित रखेंगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी और आप अपनों के करीब महसूस करेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और पुरानी कड़वी बातों को भुलाकर आगे बढ़ने की कोशिश करें।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope: 6 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे तेज बुद्धि के धनी, तकनीकी क्षेत्र में बनाएंगे खास पहचान
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aaj Ka Panchang: कब है सप्तमी-अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अमृत काल और आज का पंचांग
Birthday Horoscope: 5 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे बुद्धिमान और संस्कारी, जानें कैसा रहेगा आज का जन्मदिन राशिफल
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातक आज किसी नई योजना की ओर कदम बढ़ाएंगे। आपकी ऊँची महत्वाकांक्षाएं आपको प्रगति की ओर ले जाएंगी। आपके जरूरी कार्य आज सार्थक सिद्ध होंगे और कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतना अनिवार्य है। अपने नैतिक कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें। निकट संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें और छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना ही आपके मानसिक सुकून के लिए हितकर रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों को आज अपने भविष्य को सुनियोजित करने पर ध्यान देना चाहिए। मन में भविष्य को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं। परिवार को एक सूत्र में पिरोए रखने के लिए आपके प्रयास सफल होंगे, जिससे घर का माहौल शांत बना रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यों में आने वाले अवरोधों से मन में उदासी छा सकती है। हालांकि, आपकी मधुर वाणी बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने का काम करेगी। जीविका के क्षेत्र में लाभ होगा और आप अपने दायित्वों को बखूबी निभाएंगे।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज किसी नए कार्य की पूर्ति होने का योग है। आपको सलाह दी जाती है कि भावुकता के बजाय व्यावहारिक जगत के नियमों के अनुकूल चलने का प्रयास करें। किसी विषय पर परिवार के विरोध का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य रखें।
Aaj Ka Rashifal 17 April: प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों का ध्यान आज धन कमाने के नए तरीकों पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से वैचारिक मतभेद संभव है इसलिए शांत रहें। अच्छी बात यह है कि जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग और स्नेह आपको ऊर्जा प्रदान करेगा।
यह भी पढ़ें:- Mulank 3 Personality: 3, 12, 21 और 30 तारीख़ को जन्में लोग कैसे होते हैं? जानिए उनके जीवन की खासियतें
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों को आज अपने मन पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहें और भटकाव से बचें। किसी नए संबंध की शुरुआत हो सकती है। आज का दिन आपको अधिक संयमी और धैर्यवान बनने की सीख देगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के सामने आज कुछ नई सामाजिक व्यस्तताएं आ सकती हैं। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप अचल संपत्ति या घर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आज से उसके प्रयास प्रारंभ हो सकते हैं।
कुम्भ राशि (Aquarius)
कुम्भ राशि वालों का मन आज रिश्तों की भावनात्मक मजबूती पर केंद्रित रहेगा। धार्मिक और पारंपरिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। रोजगार के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का पूरा लाभ उठाएं अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सर्वश्रेष्ठ रहेगा। आपका मन प्रसन्न और उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का सान्निध्य मिलेगा और प्रणय संबंध और भी मधुर होंगे। शासन और राजकीय कार्यों में आपको बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है।
व्यापार भविष्य
- आज वैशाख कृष्ण अमावस्या को रेवती नक्षत्र के प्रभाव से बाजार में कुछ सुस्ती देखी जा सकती है:
- मंदी: गुड़, खांड और चीनी के भाव में मंदी रहने की संभावना है।
- नरमी: जीरा, धनिया, सौंफ और अजवाइन के भाव में भी मामूली नरमी का रुख बना रहेगा। व्यापारियों को निवेश में सावधानी बरतनी चाहिए।
आज के भाग्यांक: 4, 2, 2, 0
