वैशाख महीने में सिंह राशि समेत इन 5 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले! जानिए क्या बोल रहा है आपका राशिफल

Vaishakh Month Lucky Zodiac : वैशाख महीने में सिंह राशि और अन्य 5 राशि के जातकों के लिए खुशखबरी! जानिए इस महीने आपका राशिफल क्या कह रहा है और किन क्षेत्रों में आपको लाभ और सफलता मिलने की संभावना है।
Vaishakh Month Horoscope
वैशाख माह लकी राशि(सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Vaishakh Month Horoscope: वैशाख महीने की शुरुआत आज 3 अप्रैल से हो गई है। यह महीना हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। इस दौरान स्नान, दान, पूजा-पाठ और व्रत का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस महीने में किए गए पुण्य कार्यों का फल कई गुना बढ़कर मिलता है और भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

ज्योतिष अनुसार इस महीने कुछ राशि वालों के करियर में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा और बंपर कमाई होने के भी शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिनकी किस्मत वैशाख महीने में चमकने वाली है।

वैशाख महीने में किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है?

  • मेष राशि

वैशाख महीने में मेष राशि वालों के आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी और नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना रहेगी। वहीं व्‍यापारी अपने बिजनेस में खूब लाभ कमा पाएंगे। आपकी कोई बड़ी डील इस महीने फाइनल हो सकती है। आप निवेश से भी अच्‍छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। आप रोज सूर्य को अर्घ्‍य दें, इससे आपको करियर में ओर भी ज्यादा लाभ मिलेगा।

  • वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को भी इस महीने खूब तरक्की मिलेगी। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी। अगर आप क्रिएटिव क्षेत्र में तो आपको खूब लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। विदेश में नौकरी प्राप्त हो सकती है।

  • सिंह राशि

सिंह राशि वालों के मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। करियर में आप खूब लाभ पाएंगे। आमदनी में भी बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। आपकी लंबे समय से अटकी हुई कोई डील फाइनल हो सकती है। नई नौकरी मिलने के प्रबल योग हैं।

  • वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों का करियर खूब चमकेगा। आप इस महीने कोई मुनाफे की डील फाइनल कर सकते हैं। आपको अचानक से कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

  • कन्या राशि

व्यापारिक विस्तार होगा। बड़ी डील मिल सकती है, जिससे आय के नए स्रोत खुलेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com