Aaj Ka Rashifal 01 July 2026: इन राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्य
Aaj Ka Rashifal 01 July 2026: जानिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन। किसे मिलेगा अटका धन और कमोडिटी बाजार में गेहूं, चना व तेल के भावों का सटीक समय चक्र के साथ व्यापारिक अनुमान।
- Written By: अपूर्वा नायक
आज का राशिफल 1 जुलाई 2026 (सौ. डिजाइन फोटो )
Daily Horoscope 01 July 2026: बुधवार 1 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए बेहद ही शुभ साबित हो सकता है। इस दिन कई राशि के जातकों के लिए नए अवसर देखने के लिए मिल सकते हैं, तो कई जातकों को सावधान रहने की जरूरत हो सकती है। मेष, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए 1 जुलाई की तारीख सफलता लेकर आ सकती हैं और लाभ के भी योग दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा सिंह, कन्या और कुंभ राशि वालों को इस दिन सोच-समझकर कोई भी फैसला लेने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, आज जन्मे बालक का भविष्य, व्यापार भविष्य और भाग्यांक।
आज के दिन जन्में बालक भाग्यवान, चतुर, मेहनती और बुद्धिमान होंगे। ये बालक जिस भी काम को करने का फैसला लेंगे, उसे पूरा करके ही रहेंगे। इन बालकों का शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन रहेगा और आने वाले समय में व्यापार और नौकरी दोनों में भी ये सफलता हासिल करेंगे। इन जातकों की धार्मिक कार्यों में विशेष रुचि रहेगी और समाज में भी इनका सम्मान बढ़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope 30 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें स्वभाव और करियर के योग
Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
Birthday Horoscope 29 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें शिक्षा और करियर के बेहतरीन योग
Aaj Ka Rashifal 29 June 2026: सोमवार को कर्क सहित इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल
मेष से मीन राशि का दैनिक भाग्य
मेष
मेष राशि वाले जातकों के लिए सामूहिक कार्यों में सभी की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और सामाजिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
वृषभ
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए बातों-बातों में किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उधार लेने की स्थिति बन सकती है। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे और योजनाओं का विस्तार होगा।
मिथुन
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए राजकीय मामलों में लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है। विवाह संबंधी चर्चाओं में सफलता मिलेगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे तथा शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
कर्क
कर्क राशि वाले जातकों के लिए धार्मिक आयोजनों में धन खर्च हो सकता है। न चाहते हुए भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में विलंब संभव है, हालांकि पुराने विवादों का समाधान मिलने के संकेत हैं।
सिंह
सिंह राशि वाले जातकों के लिए कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत रहेगा। करीबी लोगों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। मानसिक अस्थिरता बनी रहेगी तथा नियमित कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं।
कन्या
कन्या राशि वाले जातकों के लिए सुविधाओं के अभाव में कार्यों में कठिनाई महसूस होगी। अनुभव का लाभ मिलेगा। नौकरी और सरकारी कार्यों में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।
तुला
तुला राशि वाले जातकों के लिए मतभेद समाप्त होने से रिश्तों में मधुरता आएगी। रूखे व्यवहार के कारण मित्र नाराज हो सकते हैं। पुराने कार्य पूरे होंगे तथा अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। अपनों के व्यवहार से मन खिन्न हो सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा, लेकिन मित्रों के साथ मतभेद होने की आशंका भी रहेगी।
धनु
धनु राशि वाले जातकों के लिए सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं। सुख-सुविधा के साधनों पर खर्च बढ़ सकता है। भूमि, भवन और संपत्ति संबंधी मामलों का समाधान होगा तथा पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मकर
मकर राशि वाले जातकों के लिए कार्य संबंधी मामलों में सकारात्मक आश्वासन मिलेंगे। लापरवाही से कार्य अधूरे रह सकते हैं। नियमित दिनचर्या अपनाने और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता होगी।
कुंभ
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए दुविधा की स्थिति में निर्णय लेना कठिन हो सकता है। खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन व्यवस्थित रहेगा, लेकिन सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
मीन
मीन राशि वाले जातकों के लिए अपने ही लोग उलझन पैदा करने का प्रयास कर सकते हैं। मांगलिक कार्यों पर विचार होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी अनुभवी या विशेष व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
ये भी पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
व्यापार भविष्य
आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड और चीनी के भाव सामान्य रह सकते हैं। जीरा, धनिया और हल्दी में मंदी के संकेत हैं। सोना और चांदी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वायदा कारोबार करने वाले व्यापारी आज जिन वस्तुओं के भाव टूटते देखें, उनमें अगले दिन तेजी आने की संभावना पर नजर रख सकते हैं।
भाग्यांक : 2607
