राम नवमी 2026: राशि अनुसार करें ये खास उपाय, प्रभु श्री राम की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Ram Navami Horoscope: राम नवमी 2026 के दिन राशि अनुसार किए गए विशेष उपायों से प्रभु श्री राम की कृपा प्राप्त होती है और बिगड़े हुए काम बनते हैं, साथ ही घर और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
- Written By: सीमा कुमारी
प्रभु श्री राम (सौ.सोशल मीडिया)
Ram Navami Zodiac Based Puja: मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम को समर्पित राम नवमी का पावन पर्व 26 मार्च 2026 को मनाना अधिक शुभ माना जा रहा है। हालांकि, उदयातिथि के अनुसार कुछ लोग 27 मार्च को भी राम नवमी मनाने का सुझाव दे रहे हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन राशि अनुसार किए गए उपाय से प्रभु श्री राम की कृपा प्राप्त होती है और घर-जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
राम नवमी के दिन अपनी राशि अनुसार करें ये उपाय
मेष राशि: मेष राशि के लोगों को राम नवमी पर राम जी को लाल फूल अर्पित करने चाहिए। ज्योतिष के अनुसार ये उपाय आजमाने से आपकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ति होगी और बिगड़े काम भी बनेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Shani Dev: शनि देव को पसंद नहीं हैं ये 5 काम, भूलकर भी किए तो प्रकोप से नहीं बच पाएंगे
Vastu Tips: इंक्रीमेंट और प्रमोशन चाहिए? आज ही ऑफिस टेबल से हटा दें ये 5 चीजें, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते
आज शनि प्रदोष व्रत पर करें ये चमत्कारी उपाय, वैवाहिक जीवन से लेकर आर्थिक क्षेत्र में बनेंगे लाभ के योग
संजय राउत का आरोप; राम मंदिर को दान की गई 4 Kg चांदी की ईंट का अभी तक नहीं मिला हिसाब
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस शुभ दिन पर राम जी को दही-चीनी चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक लाभ मिलेगा। रामनवमी के दिन किया गया ये विशेष उपाय आपको धन लाभ भी दिलाएगा।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर भगवान राम को लौकी का हलवा चढ़ाना चाहिए। इससे आपके बिगड़े काम बनाने में मदद करेगा।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को राम नवमी पर राम जी को नारियल अर्पित करना चाहिए। ये उपाय आपकी किस्मत बदलने के साथ आपको सफलता भी दिलाएंगे।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस शुभ तिथि पर प्रमु राम को लड्डू चढ़ाने चाहिए। ये उपाय आपको कार्यों में सफलता दिलाने में मदद करेंगे।
कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर श्रीराम को केले का भोग लगाना चाहिए।
तुला राशि: तुला राशि के लोगों को राम नवमी पर भगवान राम को लाल फूल अर्पित करने चाहिए।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर राम जी को गाजर के हलवे का भोग लगाना चाहिए।
धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर केसर मिश्रित खीर का भोग भगवान राम को लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें:-राम नवमी के दिन कर लें ये वास्तु उपाय, हो सकता है चमत्कार, धन-दौलत के बनेंगे योग
मकर राशि: मकर राशि के लोगों को राम नवमी के दिन राम जी को तुलसी दल अर्पित करने चाहिए।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर राम जी को काले तिल के लड्डू चढ़ाने चाहिए।
मीन राशि: मीन राशि वालों को इस शुभ अवसर पर भगवान राम को केले अर्पित करने चाहिए।
