Premanand Ji Maharaj: सुखी वैवाहिक जीवन चाहते हैं, तो शादी से पहले जान लें प्रेमानंद जी महाराज की सीख
Premanand Ji Maharaj Pravachan: शादी के लिए सही जीवनसाथी चुनने के लिए एक पूरी प्रक्रिया होती है। ऐसे में प्रेमानंद जी महाराज द्वारा बताई गई, इन बातों का ध्यान रखा जा सकता है।
- Written By: रीता राय सागर
प्रेमानंद महाराज (फोटो.सोशल मीडिया)
Premanand Ji Maharaj Shadi Tips: शादी की शुरुआत हमेशा उत्साह, उम्मीद और एक एहसास के साथ होती है। इसमें प्यार, हंसी, रोजमर्रा की जिंदगी के पन्नों पर लिखी योजनाएं और कुछ ऐसे पल भी होते हैं जिन पर ध्यान देना जरूरी होता है।
शादी की रस्मों और समारोहों से पहले, थोड़ा रुककर दो लोगों के बीच पहले से मौजूद संबंधों पर ध्यान देना जरूरी है। शादी से पहले इन बातों पर विचार करना पूर्णता के बारे में नहीं है, बल्कि यह जागरूकता के बारे में है, क्योंकि शादी समझ, धैर्य और साथ मिलकर आगे बढ़ने की इच्छा पर टिकी होती है।
इसी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए प्रेमानंद जी महाराज ने एक अच्छे जीवन साथी के गुणों को समझने के लिए कुछ बातें बताई है। प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, आजकल लोग ऊपरी सुंदरता के चक्कर में कैरेक्टर को भूल जाते हैं, जबकि अगर एक अच्छे कैरेक्टर वाला इंसान होगा तो उसकी बाहरी सुंदरता कोई मायने नहीं रखेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Shukrawar Vrat: शुक्रवार का व्रत कर रहे हैं? वैभव लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए जरूर पढ़ें यह कथा
Shukra Pradosh 2026: अधिक मास का आखिरी शुक्र प्रदोष आज, शाम को कर लें ये छोटा सा काम, चमक जाएगी किस्मत
Somvati Amavasya 2026: सोमवती अमावस्या के दिन कर लें चुपचाप ये अचूक उपाय, मनोकामनाएं होंगी पूरी
Gupt Navratri 2026: किस दिन शुरू हो रही है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026? यहां जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
कैरेक्टर
लड़का हो या लड़की, उसका चरित्र साफ होना चाहिए। अच्छी सूरत के साथ-साथ उसकी सीरत भी अच्छी होनी चाहिए। आजकल लोग ऊपरी और दिखावे की सुंदरता के चक्कर में असली पहचान को भूल जाते हैं। प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं, एक खराब कैरेक्टर वाला इंसान आपको जीवन भर दुखी रखेगा। इसलिए हमेशा एक अच्छे और चरित्रवान व्यक्ति को ही अपना जीवनसाथी बनाना चाहिए।
सेल्फ कंट्रोल है जरूरी
आज की जेनेरेशन क्षणिक सुख को पाने पर अधिक ध्यान देती है। उनका अपनी इच्छाओं और अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं है। इसलिए प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि जीवनसाथी ऐसा चुनो, जो अपने गुस्से, खुशी और हर भाव पर संयम रखना जानता हो। जो इंसान जिंदगी में सोच-समझकर चलता हो, कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लेता हो, क्योंकि ऐसे व्यक्ति के साथ जीवन बहुत आसानी से और खुशी के साथ गुजरता है।
शादी टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)
जिसके संस्कार अच्छे हो
भारत में शादियां दो परिवारों के बीच होती है, इसलिए दोनों परिवार के साथ-साथ लड़के-लड़की के संस्कार की भी पहचान होनी चाहिए। इंसान का स्वभाव विनम्र हो और संस्कार अच्छे होने चाहिए। महाराज जी कहते है कि संस्कार का मतलब है, बड़ों का सम्मान, छोटों के साथ अच्छा व्यवहार और हर किसी से विनम्रता से बात करना। ऐसा इंसान अहंकारी नहीं होता है।
बुरी आदतें न हो
हर आदत से इंसान बाहर आ सकता है, लेकिन नशा या गलत संगत जैसी बुरी आदतें इंसान का पीछा नहीं छोड़ सकता है। प्रेमानंद जी महाराज कहते है बुरी आदतों वाले इंसान से दूर रहना चाहिए। ऐसे इंसान के साथ शुरुआत में पता नहीं चलता है, लेकिन ये धीरे-धीरे आपके रिश्तों में दूरी ले आती है।
प्रेमानंद महाराज (फोटो.सोशल मीडिया)
ये भी पढ़ें- Morpankh Vastu Shastra: घर की इन जगहों पर रखें मोर पंख, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
जिम्मेदार हो
प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि शादी के लिए ऐसा व्यक्ति चुनें, जो न सिर्फ रिश्ता निभाना जानता हो बल्कि उसे एक जिम्मेदारी भी समझे। वह अपने रिश्ते को गंभीरता से ले और हर परिस्थिति में सब कुछ ठीक करने की इच्छा रखता हो।
