-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Premanand Ji Maharaj Morning Prayer 5 Saints Names Benefits
Premanand Ji Maharaj: सुबह उठते ही फोन नहीं, पहले करें इन संतों का स्मरण; प्रेमानंद जी महाराज ने बताई इसकी वजह
- Written By: रीता राय सागर
Premanand Ji Morning Rituals: प्रेमानंद जी महाराज सुबह उठते ही मोबाइल देखने के बजाय संतों का नाम स्मरण करने की सलाह देते हैं। यह छोटी-सी आदत पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा और श्रद्धा बनाए रखती है।

प्रेमानंद जी महाराज (फोटो.सोशल मीडिया)
Premanand Ji Morning Routine: आजकल ज्यादातर लोग सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले अपना मोबाइल फोन चेक करते हैं। किसका मैसेज आया, कौन सा नोटिफिकेशन है, सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है, खबरें पढ़ने लगते हैं, लेकिन प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि दिन की सबसे अच्छी शुरुआत तब होती है, जब उठते ही भगवान और संतों का स्मरण किया जाए।
महाराज जी ने कई बार अपने सत्संग में इस बात का जिक्र किया है कि सुबह उठने के बाद सबसे पहले पांच संतों का स्मरण और प्रार्थना करें। उन्होंने बताया कि यह अभ्यास केवल 5 मिनट का होता है, लेकिन इससे जीवन में शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।
संतों का ही स्मरण क्यों करें?
प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि संतों का पूरा जीवन भगवान की भक्ति और श्रद्धा में समर्पित है। इसलिए संतों का नाम भी पवित्र और कल्याणकारी माना जाता है। उनका कहना है कि जब हम श्रद्धा के साथ संतों का स्मरण करते हैं, तो केवल उनका नाम ही नहीं लेते, बल्कि उनकी भक्ति, त्याग और आध्यात्मिक जीवन को भी याद करते हैं। इससे मन शांत होता है, स्थिरता आती है और हमारे भीतर सकारात्मक सोच विकसित होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Agra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में पड़ेगा इसका असर
सावन में महामृत्युंजय मंत्र जपने से पहले जान लें ये नियम, एक छोटी-सी गलती भी कर सकती है पूरा पुण्य निष्फल
मंगला गौरी व्रत 2026: पूजा में भूलकर भी न छोड़ें ये खास परंपरा, माता गौरी बरसाएंगी अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
किन पांच संतों का स्मरण करते हैं प्रेमानंद जी महाराज?
महाराज जी कहते हैं कि आप अपनी श्रद्धा के अनुसार किसी भी संत का स्मरण कर सकते हैं, लेकिन अपने सत्संग में वे अक्सर इन पांच संतों के नाम लेते हैं-
- श्री हित हरिवंश महाप्रभु जी
- स्वामी हरिदास जी महाराज
- श्री हरिराम व्यास जी
- श्री रूप गोस्वामी जी
- श्री सनातन गोस्वामी जी
सुबह ही क्यों करें संतों का स्मरण?
महाराज जी के अनुसार, सुबह उठने के बाद के कुछ मिनट और घंटे हमारे पूरे दिन की दिशा तय करते हैं। यदि दिन की शुरुआत मोबाइल, सोशल मीडिया या किसी तनावपूर्ण विचारों से होती है, तो पूरा दिन मन विचलित और अशांत हो सकता है। इसके विपरीत, यदि सुबह उठते ही सबसे पहले संतों और भगवान का स्मरण किया जाए, तो मन शांत रहता है, सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और पूरे दिन के लिए बेहतर मानसिक स्थिति बनती है।
संतों का स्मरण करने के लाभ
- मन को शांति मिलती है।
- भगवान के प्रति श्रद्धा और विश्वास बढ़ता है।
- नकारात्मक विचारों से दूरी बनी रहती है।
- दिन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ होती है।
- पूरे दिन ईश्वर की कृपा और सकारात्मकता का अनुभव होता है।
इस नियम का पालन कैसे करें?
सुबह उठकर कुछ क्षण के लिए आंखें बंद करके श्रद्धा से इन संतों का स्मरण करें। कई श्रद्धालु तुलसी की माला के साथ उनके नाम का जप भी करते हैं। प्रेमानंद जी महाराज का कहना है कि सबसे महत्वपूर्ण चीज श्रद्धा और विश्वास है। पूजा-पाठ के लिए लंबे समय तक बैठना जरूरी नहीं है। यदि कुछ सेकंड भी सच्चे मन और पूर्ण विश्वास के साथ भगवान और संतों का स्मरण किया जाए, तो वह भी पर्याप्त है।
Premanand ji maharaj morning prayer 5 saints names benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Premanand Ji Maharaj: सुबह उठते ही फोन नहीं, पहले करें इन संतों का स्मरण; प्रेमानंद जी महाराज ने बताई इसकी वजह
Aug 04, 2026 | 07:15 AMBirthday Special: डिप्रेशन, हैरेसमेंट और फिर शानदार ट्रांसफॉर्मेशन! शमा सिकंदर ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
Aug 04, 2026 | 07:05 AMजायकवाड़ी बांध 87.86% भरा, कभी भी खोले जा सकते हैं गेट, नगर और नासिक के बांधों से लगातार बढ़ रहा पानी का स्तर
Aug 04, 2026 | 07:03 AMक्रिकेटर बनने का सपना टूटा, फिल्ममेकर बनकर रच दिया इतिहास, जानें विशाल भारद्वाज की सफलता की कहानी
Aug 04, 2026 | 07:00 AMरात 2 बजे कन्हान पुल पर चीख-पुकार और फिर… नागपुर की दबंग रोशनी की हत्या से हड़कंप, बॉयफ्रेंड पर गहराया शक
Aug 04, 2026 | 06:58 AMSL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले BCCI का बड़ा फैसला, टीम से बाहर इन दो स्पिनरों को मिली अहम जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 06:45 AMअमेरिका में ट्रंप के नए टैरिफ पर कानूनी जंग, 25 राज्यों ने कोर्ट में किया मुकदमा, जानें क्यों बढ़ा विवाद?
Aug 04, 2026 | 06:41 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














