- Hindi News »
- Religion »
- Poila Boishakh Is Being Celebrated In Bengal Today
Poila Boisakh 2025: आज बंगाल में मनाया जा रहा हैं ‘पोइला बोइशाख’, जानिए कब से हुई बंगाली समुदाय के नववर्ष की शुरूआत
आज देशभर में बंगाली समुदाय का नववर्ष मनाया जा रहा है। यहां पर 'पोइला बोइशाख' के साथ ही नववर्ष की शुरूआत हो जाती है। जानिए इसकी कब से हुई शुरूआत। बंगाली समुदाय के लिए बंगाली नववर्ष की शुरूआत 15 अप्रैल से हो जाती है।
- Written By: दीपिका पाल

आज मनाया जा रहा है पोइला बोइशाख (सौ. सोशल मीडिया)
Poila Boisakh 2025: भारत विविधताओं वाला देश हैं जहां पर विभिन्न प्रकार की संस्कृति और परंपराएं मनाई जाती है। अंग्रेजी नववर्ष की शुरूआत 1 जनवरी से होती है तो वहीं पर हिंदू नववर्ष की शुरूआत चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होती है। हर धर्मों के अनुसार नववर्ष मनाया जाता है। आज देशभर में बंगाली समुदाय का नववर्ष मनाया जा रहा है। यहां पर ‘पोइला बोइशाख’ के साथ ही नववर्ष की शुरूआत हो जाती है। जानिए इसकी कब से हुई शुरूआत और पोइला बोइशाख मनाने की खासियत…
अप्रैल महीने के मध्य में मनाते हैं दिन
आपको बताते चलें कि, बंगाली समुदाय के लिए बंगाली नववर्ष की शुरूआत 15 अप्रैल से हो जाती है। इस साल पोइला बोइशाख मनाने की तारीख 15 अप्रैल दी गई है। जिसकी शुरूआत बंगाली संवत 1432 से मानी जाती है। बंगाली समुदाय के लोग आज के दिन ही अपने नए दिन की शुरूआत औऱ नया साल मनाते है। यहां पर पोइला बोइशाख को ऐसे समझें तो, पोइला का अर्थ होता है ‘पहला’ और बोइशाख का अर्थ है ‘साल का पहला महीना’. यानी पोइला बोइशाख का अर्थ है साल का पहला दिन होता है।
जानिए क्या हैं इस दिन का इतिहास
आपको बताते चलें कि, बंगाली समुदाय के अनुसार मनाए जाने वाले पोइला बोइशाख का इतिहास भी काफी पुराना है। दरअसल पोइला बोइशाख का नाता मुगलों से जुड़ा हुआ है। कहते हैं कि, मुगलकाल में एक हिजरी कैलेंडर चलता था जिसके अनुसार ही हर साल की तारीखों में बदलाव होता था। किसानों को समस्या होती थी, क्योंकि फसलें सूर्य आधारित मौसम पर निर्भर थी. इस तरह से कृषि चक्रों से अलग होने कारण हिजरी कैलेंडर मेल नहीं खाता था।
सम्बंधित ख़बरें
वरूथिनी एकादशी पर क्या न करें? गलती करके पछताने से पहले यहां पढ़ लें
अप्रैल में इस दिन से शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य, जानिए विवाह के शुभ मुहूर्त
खर्च कम करो, जीवन बदल जाएगा, जानिए प्रेमानंद जी महाराज की वो बातें जो किस्मत बदल सकती हैं
महाभारत कहाँ लिखी गई थी? गणेश जी बने थे लेखक, कलम से किया चमत्कार
तब अकबर ने अपने खगोलशास्त्री फतुल्लाह शिराजी से बंगालियों के लिए एक नया कैलेंडर लाने को कहा था, जिससे कि कर (Tax) संग्रह करने में आसानी हो। जानकारी हो कि, बोंगाब्दो की शुरुआत 594 ईस्वी से हुई और बंगाली संवत का पहला साल बोंगाब्द 1 अकबर के आदेश पर ही लागू हुआ था।बंगाली हिंदू अपने युग की शुरुआत का श्रेय सम्राट विक्रमादित्य को देते हैं जिन्होंने बंगाली कैलेंडर की शुरुआत 594 ई. में की थी।
जानिए किस तरीके से मनाते है पोइला बोइशाख
आपको बताते चलें कि, बंगाली समुदाय द्वारा पोइला बोइशाख मनाने का तरीका होता है जो इस प्रकार है…
- इस दिन लोग एक दूसरे को शुभो नोबो बोरसो कहकर नए साल की शुभकामना देते हैं।
- महिलाएं पारंपरिक बंगाली परिधान लाल बॉर्डर वाली सफेद रंग की साड़ी पहनती हैं और पुरुष धोती-कुर्ता पहनते हैं।
- साल के पहले दिन बंगाली लोग पंजिका (बंगाली पंचांग या कैलेंडर) खरीदते हैं।
- सुबह जुलूस निकाला जाता है, जिसमें लोग गीत और नृत्य होते हैं।
- घरों में पारंपरिक भोजन जैसे भात, माछ (मछली), पायेश (खीर) आदि तैयार किए जाते हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
- इस दिन के मौके पर सौभाग्य व समृद्धि के लिए घर-घर लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती है।
- इस दिन से ही शुभ-मांगलिक कार्य जैसे नए काम या व्यवसाय की शुरुआत, गृह प्रवेश, मुंडन आदि के लिए पोइला बोइशाख के दिन को शुभ माना जाता है।
Poila boishakh is being celebrated in bengal today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इधर Trump ने दिया अल्टीमेटम..उधर इजरायल ने Iran के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल प्लांट पर बोला हमला, 5 की मौत
Apr 05, 2026 | 08:50 AMछत्रपति संभाजीनगर के गांव में इनोवेशन सेंटर, शिक्षा में नया प्रयोग; STEM लैब से बढ़ेगी सृजनशीलता
Apr 05, 2026 | 08:48 AMशूटिंग के बीच लीक हुआ प्रभास की फिल्म का कंटेंट, टीम ने दी चेतावनी, बोले- कार्रवाई होगी
Apr 05, 2026 | 08:38 AMछत्रपति संभाजीनगर में हॉकर जोन पर जोर, स्मार्ट पार्किंग अंतिम चरण में; बड़े फैसलों की तैयारी
Apr 05, 2026 | 08:35 AMRCB vs CSK Match Prediction: महामुकाबले में बेंगलुरु और चेन्नई की टक्कर, यहां जानें मैच से जुड़ी A टू Z डिटेल
Apr 05, 2026 | 08:34 AMट्रांसफर नहीं, सीधे सस्पेंड! भोंदू बाबा खरात मामले में बावनकुले का बड़ा एक्शन, अधिकारियों के छूटे पसीने
Apr 05, 2026 | 08:31 AMMaharashtra Weather: ओलावृष्टि और तेज हवाओं से किसानों की बढ़ी मुश्किलें, मौसम विभाग की चेतावनी
Apr 05, 2026 | 08:28 AMवीडियो गैलरी

शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM














