- Hindi News »
- Religion »
- Pizza And Sandwiches Are Offered To The Goddess In These Two Unique Temples Of India
भारत के ये दो अनोखे मंदिर, यहां पर देवी मां को भोग में चढ़ते है पिज्जा और सैंडविच, भक्तों की आस्था
Unique Temple in india: राजकोट के रापूताना में जीविका माताजी मंदिर और तमिलनाडु चेन्नई के पड़प्पाई स्थित जय दुर्गा पीठम जैसे अनोखे मंदिर में भक्तों की आस्था का ख्याल रखा जाता है।
- Written By: दीपिका पाल

भोग में पिज्जा का भोग लगता है (सौ. सोशल मीडिया)
India Unique Temple: भारत में कई प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है जो किसी ना किसी देवता की पूजा को समर्पित होते है। यहां पर देवी-देवताओं की पूजा के साथ ही भोग और नियम भी बताए जाते है। वैसे तो भगवान को भोग में लड्डू, मिठाई और फलों का भोग ही लगता है लेकिन आप नहीं जानते है भारत में दो मंदिर ऐसे भी है जहां पर भोग में पिज्जा, सैंडविच और बर्गर जैसे भोग चढ़ाए जाते है।
राजकोट के रापूताना में जीविका माताजी मंदिर और तमिलनाडु चेन्नई के पड़प्पाई स्थित जय दुर्गा पीठम जैसे अनोखे मंदिर में भक्तों की आस्था का ख्याल रखा जाता है इसलिए किसी भी भोग को लेकर यहां पर मनाही नहीं होती है। चलिए जानते है इन मंदिरों के बारे में।
बच्चों की लंबी उम्र के लिए करते है दर्शन
बात करें गुजरात के राजकोट में स्थित राजपूताना जीविका माताजी का मंदिर की बात की जाए तो, यहां पर भक्त अपने बच्चों के स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना के साथ आते है। इस मंदिर को 65-70 साल हो गए है। पहले के समय में मंदिर में केवल श्रीफल (नारियल) और साकार प्रसाद ही चढ़ाया जाता है. लेकिन बच्चों को भाने के लिए अब ये व्यंजन भी चढ़ाए जाते हैं। यहां पर भोग में लोग स्वयं दान देते हैं और बच्चों के लिए बर्गर, सैंडविच, पिज्जा जैसी चीजें भी अर्पित करते हैं। वहीं पर मंदिर की दान राशि को सामाजित कार्यों में खर्च की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
आज वैशाख महीने का पहला शनिवार बड़ा चमत्कारी! कर लें ये उपाय, खुलेगा किस्मत का ताला!
शनि-दोष से छुटकारा के लिए शनिवार को करें पीपल पेड़ से जुड़े ये अचूक उपाय
किन लोगों पर रहती है शनिदेव की कृपा? कौन होता है शनि दोष का शिकार? जानिए
Good Friday के बाद आने वाला Easter Sunday, यह ‘संडे’ क्यों है खास? जानिए असली बातें
मंदिर में दूर-दूर से आते है लोग
यहां पर एक अन्य मंदिर चेन्नई के पड़प्पाई में स्थित जय दुर्गा पीठम मंदिर के बारे में बात करें तो, इस मंदिर के प्रसाद के मैन्यू को मोर्डनाइज किया गया है। इन अनोखे प्रसाद को लेकर कारण बताया जाता है कि, प्रसाद के कारण ही मंदिर में दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं. साथ ही भक्त यहां अपनी जन्मतिथि भी दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद जन्मदिन पर उन्हें केक का प्रसाद भी दिया जाता है।
ये भी पढ़ें- मोक्षदा एकादशी के दिन ही पड़ रही है ‘गीता जयंती’, जानिए इस संयोग की महिमा, नोट कीजिए पूजा का मुहूर्त
इस मंदिर की शुद्धता की बात करें तो, इन मंदिरों मं सभी प्रसाद पूरी तरह से पवित्र भाव से और पवित्र रसोई में बनाए जाते हैं और भगवान को भी अर्पित किया जाता है. इतना ही मंदिर में चढ़ाया जाने वाला प्रसाद FSSAI से प्रमाणित होता है। इनमें किसी प्रकार की खराबी या मिलावट नहीं होती है।
Pizza and sandwiches are offered to the goddess in these two unique temples of india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














