- Hindi News »
- Latest News »
- Adopt These Habits From Childhood To Make Childrens Heart Healthy
बचपन से ही बच्चों के दिल को हेल्दी बनाने के लिए अपनाएं ये आदतें, जीवन होगा बेहतर
बच्चे के जन्म से लेकर टीनएज तक स्वस्थ हृदय रहने से बच्चे लंबे समय तक दिल से जुड़ी बीमारियों से बचे रहते है। इसके साथ ही मानसिक और शारीरिक किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है।
- Written By: दीपिका पाल

बचपन से दिल बनाएं बेहतर (सौ. डिजाइन फोटो)
Kids Health: बचपन से ही अगर बच्चों की सेहत के लिए अच्छी आदतें अपनाई जाए तो जीवन बेहतर होता है। बच्चों के संपूर्ण विकास की नींव बचपन से ही होती है जिसे ही अगर अच्छे से सींचा जाए तो वे जीवन भर सेहतमंद रहते है। हाल ही में एक स्टडी में बताया गया है कि, बच्चे के जन्म से लेकर टीनएज तक स्वस्थ हृदय रहने से बच्चे लंबे समय तक दिल से जुड़ी बीमारियों से बचे रहते है। इसके साथ ही मानसिक और शारीरिक किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है। बच्चों को हेल्दी आदतें सिखाने के लिए स्टडी में बताया गया है।
जानिए क्या कहती है स्टडी
यहां पर अमेरिका हार्ट एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित स्टडी को लेकर रिसर्चर ने बताया कि, किशोरावस्था तक अगर बच्चे आहार, शारीरिक गतिविधि, नींद और वजन का ध्यान रखने समेत धूम्रपान और कार्बोनेटेड पेय जैसी चीजों से दूरी बनाते है तो दिल को स्वस्थ नहीं बनाया जा सकता है। अगर बच्चे हेल्दी रूटीन और आदतें अपनाते हैं तो उनका दिल बेहतर होता है। इसे लेकर स्टडी के अंतर्गत वरिष्ठ लेखिका अमांडा मार्मा पेराक ने कहा, “बचपन एक अनोखी अवधि है, जिसमें हृदय को स्वस्थ रखने वाली आदतें अपनाने से न केवल हृदय को, बल्कि शरीर की सभी प्रणालियों को दीर्घकालिक लाभ होगा।” उन्होंने आगे कहा कि कम उम्र में तो माता-पिता उन्हें स्वस्थ आहार दें, उनकी शारीरिक गतिविधि और नींद का ध्यान रखें और उनकी उम्र बढ़ने पर उन्हें धूम्रपान और शराब जैसी चीजों से दूर रखने की कोशिश करें।
सम्बंधित ख़बरें
Kitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
Jackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
Summer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
जानिए कैसे हुई स्टडी
यहां पर स्टडी की जानकारी देते चलें , रिसर्चर ने बच्चों के हृदय को स्वस्थ बनाने के लिए बचपन की आदतों को लेकर स्टडी की थी। बताया जाता है कि, जनवरी 2010 और जनवरी 2021 के बीच प्रकाशित लगभग 500 अध्ययनों की समीक्षा की, जिससे पता चला है कि बेहतर हृदय स्वास्थ्य आदतें उच्च आनुवंशिक जोखिम को कम कर सकती हैं। वहीं एक अन्य स्टडी में बताया गया कि, जिन माताओं का गर्भावस्था के दौरान हृदय स्वास्थ्य बेहतर था, उनके बच्चों में हृदय स्वास्थ्य खराब होने की संभावना लगभग 8 गुना तक कम थी।
ये भी पढ़ें- क्या एक महीने सात्विक भोजन खाने से होता है वेट लॉस, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
इन बातों का रखें ख्याल
यहां पर बच्चों के दिल पर स्टडी करने के बाद रिसर्चर्स ने अपनी सलाह भी लोगों को दी है। आप बच्चों के दिल को स्वस्थ बनाने के लिए अच्छी आदतों को अपनाने के साथ उनका मेडिकल चेकअप कराते रहे। बताया जा रहा है कि, हर 3 से 6 महीने में अपने डॉक्टर से मिलते रहें और बच्चों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर का स्तर आदि की जांच जरूर करवाएं ताकि किसी भी समस्या का समय रहते पता चल सके। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल स्तर की भी जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह मानें।
Adopt these habits from childhood to make childrens heart healthy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














