-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- When Is Geeta Jayanti 2025
मोक्षदा एकादशी के दिन ही पड़ रही है ‘गीता जयंती’, जानिए इस संयोग की महिमा, नोट कीजिए पूजा का मुहूर्त
- Written By: सीमा कुमारी
Bhagavad Gita: गीता जयंती के दिन मोक्षदा एकादशी भी मनाई जाती है। कहा जाता है कि, इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु के साथ श्रीमद्भगवद् गीता की पूजा करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है।

कब है गीता जयंती 2025 (सौ.सोशल मीडिया)
Gita Jayanti 2025 Date:गीता जयंती हर साल मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती हैं। इस वर्ष 1 दिसंबर 2025 को भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए गीता उपदेश की 5162वीं जयंती मनाई जाएगी। इस दिन को मोक्षदा एकादशी के रूप में भी माना जाता है और इसे भक्ति, ज्ञान और आत्मशुद्धि का विशेष दिन कहा गया है।
धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की भक्ति भाव से पूजा की जाती हैं। कहा जाता है कि मोक्षदा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति विशेष को मृत्यु उपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए, गीता जयंती की सही तिथि शुभ मुहूर्त और योग जानते हैं-
कब है गीता जयंती 2025
धार्मिक पंचांगों और मान्यताओं के अनुसार, कोई भी व्रत या त्योहार उदया तिथि के आधार पर ही मनाया जाता है। चूंकि एकादशी तिथि का सूर्योदय 1 दिसंबर को होगा, इसलिए इसी दिन गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी का व्रत मनाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Tulsi Plant: राम तुलसी या श्याम तुलसी? घर के लिए कौन-सी मानी जाती है अधिक शुभ, जानिए धार्मिक मान्यता
Dream Astrology: सपने में शिवलिंग दिखना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं इसके खास संकेत
Hanuman Chalisa Benefits: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करने से मिल सकते हैं ये 5 आध्यात्मिक लाभ, मन होगा शांत
Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर इन 5 गुप्त दानों से बदल सकती है किस्मत! पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
गीता जयंती 2025 डेट और शुभ मुहूर्त
एकादशी तिथि की शुरुआत 30 नवंबर 2025, रात 09 बजकर 29 मिनट पर
एकादशी तिथि का समापन 01 दिसंबर 2025, शाम 07 बजकर 01 मिनट पर
उदया तिथि मान्य होने के कारण, सोमवार, 01 दिसंबर 2025 को गीता जयंती का पावन पर्व मनाया जाएगा।
सनातन धर्म में गीता जयंती का धार्मिक महत्व
सनातन धर्म में गीता जयंती का बड़ा धार्मिक महत्व है। हिन्दू मान्यता के अनुसार, हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक श्रीमद्भगवद् गीता के जन्म के उत्सव ‘गीता जयंती’ का पावन पर्व हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कुरुक्षेत्र के युद्ध मैदान में अर्जुन को दिए गए अमर ज्ञान का प्रतीक माना जाता है।
ज्ञान का पर्व
शास्त्रों में बताया गया है कि, गीता जयंती दिन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि ज्ञान और धर्म की विजय का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश देकर उन्हें कर्म, धर्म और जीवन की वास्तविकता से अवगत कराया था।
यह भी पढ़ें-नवंबर का अंतिम गुरुवार व्रत बेहद शुभ, धन, विद्या और वैवाहिक सुख के लिए करें ‘गुरुवार व्रत’
मोक्षदा एकादशी का पर्व
गीता जयंती के दिन मोक्षदा एकादशी भी मनाई जाती है। कहा जाता है कि, इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु के साथ श्रीमद्भगवद् गीता की पूजा करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान कृष्ण, महर्षि वेद व्यास और गीता की पूजा की जाती है। जगह-जगह गीता पाठ और प्रवचन का आयोजन होता है, जिसमें इसके उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जाता है।
When is geeta jayanti 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate Today: अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच सोने-चांदी के भाव में भारी उछाल, जानिए आज सोने-चांदी का भाव
Jul 14, 2026 | 11:03 AMExplainer: बीजेपी का गेम प्लान…या ओपी राजभर की अपनी मजबूरी, अखिलेश यादव पर क्यों हमलावर हैं सुभासपा प्रमुख?
Jul 14, 2026 | 11:02 AMनागपुर: ‘नो पार्किंग जोन’ अभियान के तहत 334 वाहनों पर कार्रवाई, 2 निजी बसों पर मामला दर्ज
Jul 14, 2026 | 10:58 AMइंदौर:पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस की भोपाल तक युवा स्वाभिमान साइक्लोथॉन, यात्रा के बाद स्वच्छता पर उठे सवाल
Jul 14, 2026 | 10:56 AM‘संजय दत्त कांप रहे थे… 32 साल बाद खुला राज! आर्म्स एक्ट केस को लेकर सालों बाद हुआ बड़ा खुलासा
Jul 14, 2026 | 10:53 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 1 अगस्त से बिना डिजिटल सिग्नेचर के नहीं जारी होंगे ये सरकारी दस्तावेज
Jul 14, 2026 | 10:48 AMNEET और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे का केंद्र पर निशाना, सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन
Jul 14, 2026 | 10:46 AMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM














