Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज करें मां कालरात्रि की कथा का पाठ, हर संकट और भय होगा दूर

Maa Kalaratri Mantra: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा और कथा पाठ का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि सच्चे मन से मां कालरात्रि की कथा का पाठ करने से भय और सभी संकट दूर होते हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Mar 25, 2026 | 08:21 AM

मां कालरात्रि (सौ.Gemini)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maa Kalaratri Katha: आज यानी 25 मार्च को चैत्र नवरात्र का सातवां दिन मनाया जा रहा है। इस दिन मां दुर्गा के सातवें रूप कालरात्रि की पूजा होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां कालरात्रि की साधना और व्रत करने से भय और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, अगर कोई भी साधक मां कालरात्रि की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो पूजा के दौरान मां कालरात्रि की कथा का पाठ जरूर करें। ऐसा माना जाता है कि कथा का पाठ करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और मां कालरात्रि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए पढ़ते हैं मां कालरात्रि की कथा।

मां कालरात्रि कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन समय में शुंभ और निशुंभ नाम के राक्षस थे। उन्होंने तीनों लोकों में हाहाकार मचा रखा था। देवी-देवता ने परेशान होकर उनसे रक्षा के लिए मां दुर्गा की पूजा की। इस युद्ध एक रक्तबीज नाम का राक्षस था। उसने अपनी शक्ति से सभी को डरा रखा था।

सम्बंधित ख़बरें

Navratri Day 7: नवरात्रि पर के सातवें दिन मां कालरात्रि को चढ़ाएं गुड़ से बना ये भोग, चमक जाएगी किस्मत!

आज है नवरात्र का सातवां दिन, ऐसे करें मां कालरात्रि की पूजा भय से मुक्ति, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

राम नवमी 2026: राशि अनुसार करें ये खास उपाय, प्रभु श्री राम की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

कर्ज,गृहक्लेश और कंगाली से कैसे बचें? रामनवमी की पूजा में श्रीराम को अर्पित करें ये चीजें, मिलेगा आशीष!

राक्षस को वरदान प्राप्त था कि उसके रक्त की एक बूंद धरती पर गिरने से उसी के समान एक और शक्तिशाली राक्षस उत्पन्न होगा। इसके बाद जब मां दुर्गा ने रक्तबीज को मारना शुरू किया, तो उस दौरान उसके रक्त की बूंदों से लाखों राक्षस उत्पन्न हो गए।

ऐसे में मां दुर्गा ने मां कालरात्रि को उत्पन्न किया। मां कालरात्रि के बाल खुले और बिखरे हुए हैं, जो उनके उग्र और स्वतंत्र रूप को दर्शाते हैं। तीन विशाल नेत्र हैं। उन्होंने रक्तबीज पर प्रहार किया। जब उसके रक्त की बूंद धरती पर गिरने लगी, तो मां कालरात्रि ने उस रक्त को अपनी मुख के अंदर ले ली।

इस तरह मां कालरात्रि ने रक्तबीज का संहार किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां कालरात्रि की साधना करने से साधक को सभी भय से मुक्ति मिलती है और शत्रुओं का नाश होता है।

मां कालरात्रि स्तोत्र

हीं कालरात्रि श्री कराली च क्लीं कल्याणी कलावती।

कालमाता कलिदर्पध्नी कमदीश कुपान्विता॥

कामबीजजपान्दा कमबीजस्वरूपिणी।

कुमतिघ्नी कुलीनर्तिनाशिनी कुल कामिनी॥

क्लीं हीं श्रीं मन्त्वर्णेन कालकण्टकघातिनी।

कृपामयी कृपाधारा कृपापारा कृपागमा॥

मां कालरात्रि कवच

ऊँ क्लीं मे हृदयं पातु पादौ श्रीकालरात्रि।

ललाटे सततं पातु तुष्टग्रह निवारिणी॥

रसनां पातु कौमारी, भैरवी चक्षुषोर्भम।

कटौ पृष्ठे महेशानी, कर्णोशंकरभामिनी॥

वर्जितानी तु स्थानाभि यानि च कवचेन हि।

तानि सर्वाणि मे देवीसततंपातु स्तम्भिनी॥

यह भी पढ़ें:- आज है नवरात्र का सातवां दिन, ऐसे करें मां कालरात्रि की पूजा भय से मुक्ति, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

मां कालरात्रि के मंत्र

1. ॐ क्रीं क्रीं क्रीं हूँ हूँ ह्रीं ह्रीं दक्षिणे कालिके क्रीं क्रीं क्रीं हूँ हूँ ह्रीं ह्रीं स्वाहा॥

2. ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रुं ह्रुं क्रीं क्रीं क्रीं दक्षिणकालिके क्रीं क्रीं क्रीं ह्रुं ह्रुं ह्रीं ह्रीं॥

3. ॐ ह्रुं ह्रुं क्रीं क्रीं क्रीं ह्रीं ह्रीं दक्षिणकालिके ह्रुं ह्रुं क्रीं क्रीं क्रीं ह्रीं ह्रीं स्वाहा॥

4. ॐ क्रीं क्रीं क्रीं ह्रुं ह्रुं ह्रीं ह्रीं दक्षिणकालिके स्वाहा॥

Perform maa kalaratri katha today remove fear and problems navratri day 7

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2026 | 08:21 AM

Topics:  

  • Chaitra Navratri
  • Goddess Durga
  • Navratri
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.