दुनिया के इन दर्जन भर देशों में बड़े ही अनोखे ढंग से मनाई जाती है क्रिसमस, जानिए उनकी पारंपरिक प्रथा
कुछ देशों के क्रिसमस मनाने के तरीके को जानकर आप हैरान हो सकते हैं। शायद आपने क्रिसमस सेलिब्रेशन का वह तरीका कभी सुना भी न हो। दुनिया के ऐसे 12 देश हैं जहां एकदम यूनिक तरीके से क्रिसमस मनाया जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी
इन देशों में बड़े ही अनोखे ढंग से मनाई जाती है क्रिसमस,(सौ.सोशल मीडिया)
Christmas 2024: क्रिसमस का त्योहार बस कुछ दिनों में आने वाला है। क्रिसमस का त्यौहार हर साल 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जोकि ईसाइयों का प्रमुख त्योहार है वैसे तो, मुख्य रूप से क्रिसमस का त्योहार क्रिश्चियन समुदाय का है।
लेकिन, मौजूदा समय में इस त्योहार यानी ‘क्रिसमस’ (Christmas) को अन्य धर्मों के कुछ लोग पूरी सद्भावना के साथ मनाते है। क्रिसमस वीक शुरू होने के साथ ही दुनियाभर में सेलिब्रेशन की तैयारियां जोरों शोरों शुरू हो जाती है।
जानकारी के लिए बता दें, दुनिया भर के तमाम देश इस दिन को मनाते हैं लेकिन क्रिसमस डे को मनाने के तरीके और परंपरा अलग अलग हैं। क्रिसमस को लोग अपनी परंपराओं और मान्यताओं के मुताबिक मनाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Holi 2026: ऑफिस जाने वालों के लिए होली मनाने के 5 अनोखे तरीके, अब फीका नहीं रहेगा त्योहार!
‘जश्न हराम है…’, मौलाना के फतवे पर रशीदी का पलटवार- ‘देश शरीयत से नहीं, संविधान से चलता है’
इन बेहतरीन आइडियाज से मनाएं इको फ्रेंडली दिवाली, फीका नहीं पड़ेगा आपके त्योहार का जश्न
Maratha Reservation News: मराठा आरक्षण की सफल लड़ाई पर मंगलवेढ़ा में जश्न
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
क्रिसमस के मौके पर कई देश अलग अलग तरह के इवेंट का आयोजन भी करते हैं। किसी देश में क्रिसमस बाॅल होता तो किसी देश में लैटिन फेस्टिवल का आयोजन होता है। कुछ देशों के क्रिसमस मनाने के तरीके को जान आप हैरान हो सकते हैं।
शायद आपने क्रिसमस सेलिब्रेशन का वह तरीका कभी सुना भी न हो। दुनिया के ऐसे 12 देश हैं जहां एकदम यूनिक तरीके से क्रिसमस मनाया जाता है। आइए जानें उन देशों के क्रिसमस सेलिब्रेशन की खासियत के बारे में-
इन देशों में लोग अलग-अलग तरीके से क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं-
ऑस्ट्रेलिया
आपको बता दें कि पूरी दुनिया में ऑस्ट्रेलिया इकलौता देश है जहां क्रिसमस गर्मियों के मौसम में मनाई जाती है। बाकि दुनिया में सेंटा (Santa Claus) लाल रंग के फर वाले वुलन कपड़ों में रेंडियर में आता है। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया में सेंटा गर्मियों के कपड़ों में आता है। यहां यह माना जाता है कि सेंटा अपने पारंपरिक कपड़ों के बजाए 6 कंगारू पर आता है। यहां लोग गर्मियों के कपड़ों में ही क्रिसमस का त्योहार मनाते हैं।
इंग्लैंड
क्रिसमस पर सबसे ज्यादा मस्ती बच्चे करते हैं, लेकिन इंग्लैंड में क्रिसमस मनाने की परंपरा अलग है। यहां ज्यादा शरारत करने वाले। बच्चों को स्टॉकिंग्स में मिठाई की जगह कोयले दिए जाते हैं।
बेल्जियम
बेल्जियम में क्रिसमस की दावत के लिए विशेष रूप से पाव रोटी सजाई जाती है जिसे Pita कहा जाता है। जिसे सिक्कों में पकाया जाता है। मान्यता है कि जिस व्यक्ति को सिक्का मिलता है, वो सौभाग्यशाली होता है।
स्लोवाकिया
स्लोवाकिया में क्रिसमस के दिन खास लोक्सा हलवा बनाया जाता है। उस हलवे का थोड़ा हिस्सा घर के सबसे बुज़ुर्ग सदस्य छत पर फेंकते हैं। इसके बाद घर के बड़े सदस्य, यानी माता-पिता इस हलवे को खाते है। ये हलवा बच्चों के लिए खास होता है। इस हलवे को लकड़ियों की आंच पर तैयार किया जाता है।
चेक रिपब्लिक
चेक रिपब्लिक यहां मान्यता है कि अगर एक युवा महिला शादी करना चाहती है तो उसे क्रिसमस के दिन अपने कंधे पर जूता फेंकना चाहिए। ऐसा करने पर अगर पैर की उंगली दरवाज़े की ओर घूमी रहती है यानी कि वो जल्द ही शादी कर पाएगी।
नॉर्वे
नॉर्वे में न केवल सैंटा क्लॉज़, बल्कि निस्से (Nisse) यानि सैंटा जैसे ही छोटे-छोटे गुड्डे होते हैं, जिनका प्रयोग सजावट के रूप में किया जाता है। हर साल नॉर्वे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उनकी मदद के लिए उन्हें धन्यवाद देने के लिए यूके को एक बड़ा क्रिसमस ट्री देता है। इस ट्री को हर साल ट्राफ़लगर स्क्वायर में लोगों के देखने के लिए सजाया जाता है।
स्विट्ज़रलैंड
स्विट्ज़रलैंड की कई जगहों पर जैसे बर्नीस ओबेरलैंड में क्रिसमस के दिन जुलूस निकाला जाता है और नए साल से पहले की शाम लोग। ट्राइकलर में शामिल होते हैं। इसमें लोग काऊ बेल्स पहनकर परेड में भाग लेते हैं। परेड में ज़ोर-ज़ोर से शोर मचाया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से बुरी आत्माएं दूर रहती हैं।
ऑस्ट्रिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगर हम बात ऑस्ट्रिया की करें तो ऑस्ट्रिया के लोग क्रिसमस के खास मौके पर क्रिसमस ट्री खास तरीके से सजाते हैं। बता दे कि यहां क्रिसमस ट्री को कोई भी नहीं सजा सकता है। क्रिसमस ट्री वहीं सजाते हैं जिनका बाल सुनहरा हो। आप भी सोच कर हैरान हो रहे होंगे लेकिन यह बात सच है। वहां के लोग इसी तरीके से क्रिसमस ट्री की सजावट करवाते हैं।
अर्जेंटीना
अर्जेंटीना में लोग क्रिसमस से पहले की शाम आसमान को लालटेन यानी आकाशदीप जलाकर छोड़ते हैं। वो इस दिन काग़ज़ से एक प्रकार का ग्लोब तैयार करते हैं और उसमें आग जलाकर आसमान की ओर छोड़ते हैं। लोग अक्सर देर रात तक अपने घरों के बाहर रहते हैं और आसमान में फैली रोशनी का लुत्फ़ उठाते हैं।
कनाडा
क्रिसमस का कनाडा से खास रिश्ता है। कहते हैं कि सैंटा क्लाज़ का घर कनाडा में है और यहां पोस्ट के ज़रिए सेंटा को चिट्ठियां भेजी जाती हैं। फिर उसके जवाब का इंतज़ार वहां के लोग करते हैं।
वेनेजुएला
वेनेजुएला के काराकास की राजधानी में लोग रोलर स्केट्स से चर्च तक जाते हैं। इस दिन सड़कों को रात 8 बजे से खाली कर दिया जाता है। रात सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए जाते हैं।
ग्रीस
ग्रीक में मान्यता है कि कालीकंतजरोइ जो दुष्ट गोबलिन की एक जाति है। वो अंडरग्राउंड रहता है और क्रिसमस से लेकर 6 जनवरी तक 12 दिन तक रहते है। लोग मानते हैं कि वह यहां ऊपर आकर कहर ढा सकता है। ऐसे में दिन में एक बार क्रॉस और होली बेसिल को किसी पवित्र पानी में डुबोकर घर के प्रत्येक कमरे में पानी छिड़के जाते हैं जिससे बुरी आत्माओं को दूर किया जा सके।
