Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Peacock Feather Vastu Tips: गलत दिशा में मोरपंख रखने से हो जाएंगे कंगाल! जानिए सबसे शुभ दिशा

Peacock Feather Vastu Tips For Home: मोरपंख को सही दिशा में रखना बेहद शुभ माना जाता है। गलत दिशा में रखा मोरपंख आर्थिक परेशानियां और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकता है, इसलिए इसकी सही जगह जानना जरूरी है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 21, 2026 | 12:11 PM

मोरपंख(Source. Pinterest)

Follow Us
Follow Us:

Peacock Feather Placement Rules: मोरपंख को वास्तु-शास्त्र में बेहद पवित्र माना गया है। भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट की शोभा बढ़ाने वाला मोरपंख घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सुख-समृद्धि लाता है। यही वजह है कि अधिकतर लोग मोरपंख को अपने घरों में लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु नियमों के अनुसार, मोरपंख रखने की क्या सही दिशा और स्थान होता है?

घर में इन 5 जगहों पर भूलकर भी ना रखें मोरपंख

  • दक्षिण दिशा

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, मोरपंख को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि, दक्षिण दिशा को यम और पितरों की दिशा माना गया है। इस दिशा में मोरपंख लगाने से घर में भय, तनाव और मानसिक अशांति का माहौल बनता है। मोरपंख रखने के लिए सबसे सही दिशा पूर्व या उत्तर-पश्चिम मानी गई है।

  • पर्स में मोर पंख न रखें

कई लोग बरकत के लिए अपने पर्स या वॉलेट में मोर पंख  रख लेते हैं, जो वास्तु की दृष्टि से ऐसा करना अशुभ माना गया है। वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र में मोर पंख को स्वतंत्रता का प्रतीक माना जाता है। इसे पर्स के अंदर रखने से धन की हानि होती है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

Jagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य

Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय

Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर इन पांच चीजों का दान माना जाता है सबसे शुभ

Aaj Ka Panchang 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर बन रहे शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि

  • तिजोरी या धन स्थान

लोग अक्सर धन वृद्धि के लिए तिजोरी के पास मोरपंख रखते हैं, जो कि सही है, लेकिन ध्यान रहे, मोरपंख कभी भी तिजोरी के अंदर कबाड़ के साथ या तिजोरी के ठीक नीचे फर्श के पास नहीं होना चाहिए। मोरपंख को हमेशा तिजोरी के ऊपर या उसके ठीक सामने इस तरह रखें कि उस पर रोशनी पड़ती रहे, वरना पैसा बेवजह धीरे-धीरे खर्च होने लगता है।

  • कबाड़घर या अंधेरे कोनों में

मोरपंख को हमेशा साफ-सुथरी और हवादार जगह पर रखना चाहिए। घर का स्टोर रूम, कबाड़ रखने की जगह या एकदम अंधेरे कोनों में मोरपंख रखने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है। साथ ही इससे परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है और कारोबार में लगातार घाटा होने लगता है।

ये भी पढ़ें-अधिक मासिक 2026 की दुर्गाष्टमी 23 मई को, इस विशेष मुहूर्त में इन मंत्रों के साथ करें पूजा

  • रसोई घर में

रसोई को अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है, लेकिन यहां मोर पंख रखना उचित नहीं होता। कहा जाता है कि धुआं और तेल की वजह से वह गंदा होकर नकारात्मक ऊर्जा और अशुभ प्रभाव ला सकता है, इसलिए इसे रसोई में रखने से बचना चाहिए।

  • बाथरूम या टॉयलेट की दीवार पर

वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम या टॉयलेट को नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा माना जाता है। इसलिए यदि किसी कमरे की दीवार बाथरूम से सटी हो, तो उस पर मोरपंख लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे अशुभ प्रभाव देने वाला माना जाता है।

Peacock feather vastu tips wrong direction can cause financial loss

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 03:16 PM

Topics:  

  • Astro Tips
  • Dharma
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.