- Hindi News »
- Religion »
- Pay Special Attention To These Things During Karva Chauth Fast
शादी के बाद पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत इन बातों का जरूर रखें ध्यान
अखंड सौभाग्य का प्रतीक ‘करवा चौथ’ हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और तरक्की के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस उपवास को रखने से रिश्ते में मजबूती एवं प्यार बनी रहती है। वही, जो महिलाएं शादी के बाद पहली बार इस व्रत को रखने जा रही हैं, उन्हें कुछ खास नियमों का पालन जरूर करना चाहिए,
- Written By: सीमा कुमारी

करवा चौथ के नियम , (सो.सोशल मीडिया)
Karwa Chauth 2024: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व पूरे देशभर में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के बीच प्यार और स्नेह को मजबूत करता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और तरक्की के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस उपवास को रखने से रिश्ते में मजबूती बनी रहती है।
वही, जो महिलाएं शादी के बाद पहली बार इस व्रत को रखने जा रही हैं, उन्हें कुछ खास नियमों का पालन जरूर करना चाहिए, तो आइए उन नियमों के बारे में जानते हैं।
इन नियमों का करें पालन
सम्बंधित ख़बरें
रेखा गुप्ता की वजह से 100 पत्नियों का त्योहार क्यों हुआ फीका? AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने उड़ाया मजाक
Karwa Chauth 2025: बॉलीवुड से टीवी तक, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान समते कई सेलेब्स ने मनाया त्योहार
करवा चौथ पर पवन सिंह का नाम लेने से भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं ज्योति सिंह
करवा चौथ पर हिना खान बनीं दुल्हन, लाल सूट और मांग में सिंदूर में दिखीं खूबसूरत
ज्योतिष- शास्त्र के अनुसार, यदि आप शादी के बाद पहला करवा चौथ का व्रत रखी रही हैं, तो पूजा में पूरे सोलह श्रृंगार के साथ बैठना चाहिए। इस दिन शादी का जोड़ा पहनना और भी फलदायक होता है। इससे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
इस दिन व्रत का पारण हमेशा चंद्र दर्शन और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से पानी पीकर करना चाहिए। इससे उपवास का संपूर्ण फल मिलता है।
करवा चौथ के भोजन में भूलकर भी लहसुन प्याज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साथ ही घर में भी इस दिन प्याज-लहसुन का उपयोग न करें।
करवा चौथ पर करवा माता की पूजा का विधान है। इस दिन माता की पूजा और करवा चौथ की व्रत कथा अवश्य सुननी चाहिए। इससे शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं।
इस दौरान सुहागिन महिलाओं के लिए बायना जरूर निकालें। इसे देते समय उनके पैर छुएं।
करवा चौथ पति-पत्नी के बीच प्रेम विश्वास का प्रतीक है। इस दिन किसी भी तरह की लड़ाई-झगड़ा न करें। साथ ही किसी को भी अपशब्द न बोलें।
करवा चौथ 2024 मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आरंभ- 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर
46 मिनट से चतुर्थी तिथि समाप्त- 21 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर
करवा चौथ पूजा मुहूर्त- शाम 5 बजकर 46 से शाम 7 बजकर 2 मिनट तक
करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय – 20 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 54 मिनट पर
Pay special attention to these things during karva chauth fast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














