शनि जयंती के दिन अपनी राशि के अनुसार करें ये अचूक उपाय! जीवन की परेशानियां होंगी दूर
शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग उनकी पूजा और कई तरह के उपाय करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि शनि जयंती के दिन आपको राशि के अनुसार क्या उपाय करने से लाभ प्राप्त हो सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
शनि जयंती के उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
न्याय और कर्म के देवता भगवान शनि देव के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में हर साल शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार यह जयंती 27 मई 2025 को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में शनि देव की पूजा का विशेष महत्व माना गया है, उनकी आराधना से व्यक्ति को रोग, कर्ज और शत्रुओं से मुक्ति मिलती हैं।
इस दिन शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग उनकी पूजा और कई तरह के उपाय करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि शनि जयंती के दिन आपको राशि के अनुसार क्या उपाय करने से लाभ प्राप्त हो सकता है।
शनि जयंती के दिन अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय
मेष राशि
मेष राशि के जातको को शनि जयंती के दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए और सिंदूर चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही जरूरतमदों को जूते-चप्पलों का दान करने से भी शनि देव का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Glass Skin: चेहरे पर चाहिए कांच जैसा निखार? खीरे में मिलाएं ये 2 चीजें, टैनिंग और दाग-धब्बों से मिलेगी राहत
Jyeshtha Purnima: ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: दुर्लभ संयोग में करें ये 5 उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
बार-बार गर्म किया हुआ तेल बन सकता है जहर! जानिए कब तक है सुरक्षित और कब तुरंत फेंक देना चाहिए
प्रयागराज में मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट से 17 वर्षीय किशोर की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को शनि जयंती के दिन जरूरतमंद लोगों को दही और चीनी का दान करना चाहिए। इसके साथ ही भगवान शिव की पूजा करने से भी आपको लाभ होगा।
मिथुन राशि
इस दिन आपको ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का कम से कम 108 बार जप करना चाहिए। इसके साथ ही हनुमान जी की पूजा करने से भी शनि देव की कृपा आप पर बरसेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को शनि स्तोत्र का पाठ शनि जयंती के दिन करना चाहिए। ऐसा करने से शनि से जुड़े दोषों से आप मुक्ति पाते हैं। इसके साथ ही चावल और तिल का दान करने से भी आपको लाभ होगा।
सिंह राशि
शनि जयंती के दिन अगर सिंह राशि के जातक गेहूं और गुड़ का दान करते हैं तो शनि देव के साथ ही सूर्य देव की कृपा भी आपको प्राप्त होती है। इसके साथ ही ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जप भी आपको शनि जयंती के दिन करना चाहिए।
कन्या राशि
शनि जयंती के दिन कन्या राशि के जातक को जरूरतमंद लोगों को कंबल, वस्त्र आदि का दान करने से शुभ फल आपको प्राप्त होते हैं। इस दिन शनि देव के पूज्य शिव जी की पूजा करना भी आपके लिए शुभ रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों को शनि जयंती के दिन दही और चीनी दान में देनी चाहिए। इसके साथ ही शिवलिंग पर जल अर्पित करने से भी आपको लाभ की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
आपको इस दिन शनि देव की पूजा के साथ ही हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए और बजरंगबली को बूंदी के लड्डू अर्पित करने चाहिए। साथ ही लाल वस्त्रों का दान भी आप कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें–इन 15 दिनों में रहेगा ‘नौतपा’, सूर्यदेव की विशेष कृपा पाने का मौका, करें ये उपाय
धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों को शनि जयंती के दिन काले तिल और काले वस्त्रों का दान करने से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही आपको पीले रंग के वस्त्र धारण करके इस दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए।
मकर राशि
आपके शनि जयंती के दिन सरसों का तेल शनि देव को अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही काले वस्त्र धारण करके शनि स्तोत्र का पाठ करने से भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को शनि स्तोत्र का पाठ शनि जयंती के दिन करना चाहिए। साथ ही शनि देव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन जानवरों को रोटी और दाना खिलाएं।
मीन राशि
शनि जयंती के अवसर पर लाभ पाने के लिए आपको सफाई कर्मचारियों को मिठाई या फिर वस्त्र दान में देने चाहिए। साथ ही इस दिन आपको भगवान शिव के मंत्रों का जप करने से भी लाभ होता है।
