‘परिवर्तिनी एकादशी’ के दिन अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, नौकरी-व्यवसाय और धन आगमन के बनेंगे शुभ
Lord Vishnu :जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए परिवर्तिनी एकादशी उत्तम होता है। इस दिन भक्तों द्वारा किए गए कुछ उपायों से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और मनवांछित फल प्रदान करते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान (सौ.सोशल मीडिया)
Parivartini Ekadashi 2025: 3 सितंबर 2025 बुधवार को ‘परिवर्तिनी एकादशी’ का व्रत रखा जाएगा। यह व्रत हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। सनातन धर्म में इस एकादशी का बड़ा महत्व है। इस शुभ अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और देवी मां लक्ष्मी की पूजा और भक्ति की जाती है।
साथ ही भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए इस दिन व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक को मनोवांछित फल मिलता है। साथ ही जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन किया गया राशि अनुसार उपाय से सालभर लक्ष्मी-नारायण की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं इस बारे में-
अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान :
मेष राशि
ज्योतिषयों के अनुसार, मेष राशि के जातकों को परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग का फूल अर्पित करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Sawan Vrat 2026: सावन में ये 6 व्रत करने वाले पर बरसती है भोलेनाथ की विशेष कृपा, क्या आपने रखा इनमें से कोई
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर चुपचाप कर लें ये 5 महाउपाय, भगवान विष्णु की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 4 नियम, एक छोटी भूल भी पड़ सकती है भारी
6 August 2026 Panchang: अष्टमी तिथि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का सही समय
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को परिवर्तिनी एकादशी के दिन सफेद चीजों का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन सफेद चीजों का दान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक को इस दिन हरे रंग के वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करने चाहिए। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खीर का भोग अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि खीर का भोग अर्पित करने से घर में खुशियां आती हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक को परिवर्तिनी एकादशी के दिन पीले रंग का वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही पीले रंग का वस्त्र भी धारण करना चाहिए। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक जो कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्हें परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए सफेद मिठाई के साथ केसर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सालभर सुख-शांति बनी रहेगी।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों को इस दिन सफ़ेद चीजों का दान करना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है। साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक नौकरी-व्यापार में तरक्की पाने के लिए इस दिन गुड़ का दान अवश्य करें। इससे नारायण की कृपा हमेशा बनी रहेगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातक परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए पीले वस्त्र और पीले चंदन का दान करें। साथ ही पीले फल का भी दान करें। इससे नौकरी मिलने के चांस बढ़ते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातक परिवर्तिनी एकादशी के दिन दही और इलायची का भोग अर्पित करें। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और शादी के योग खुलते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक परिवर्तिनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।
ये भी पढ़ें–बुधवार को है ‘परिवर्तिनी एकादशी’, रोग मुक्ति के लिए करें ये उपाय, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को परिवर्तिनी एकादशी के दिन गरीबों की सेवा करना चाहिए साथ ही गरीबों को दान करना चाहिए और भगवान को मिश्री का भोग लगाना चाहिए।
