गुरु पूर्णिमा को घर में इन स्थानों पर जलाएं दीया, भरा रहेगा घर धन-धान्य से
हिन्दू धर्म में गुरु पूर्णिमा का दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन घर में कुछ खास जगहों पर दीपक जलाने से धन-धान्य की वृद्धि होती है। आइए जानते हैं किन स्थानों में दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी
गुरु पूर्णिमा के दिन किन स्थानों पर दीपक जलाना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Guru Purnima 2025: धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से गुरु पूर्णिमा का दिन बहुत ही शुभ एवं पवित्र माना जाता है। आपको बता दें, हिन्दू पंचांग के अनुसार साल 2025 में गुरु पूर्णिमा का पर्व 10 जुलाई को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि को माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी के निमित्त कुछ विशेष स्थानों पर पूर्णिमा के दिन दीपक जलाने से घर में बरकत आती है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन स्थानों पर दीप जलाकर धन की देवी लक्ष्मी आप पर कृपा बरसाती हैं।
गुरु पूर्णिमा के दिन इन स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक :
-
घर के मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक
ज्योतिषयों के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। आपके घर के मुख्य द्वार से ही माता लक्ष्मी प्रवेश करती हैं। इसलिए मुख्य द्वार के दोनों ओर गुरु पूर्णिमा पर आपको दीपक जलाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Jyeshtha Amavasya: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन इन चीजों के दान से होने लगेगा शुभ ही शुभ!
Shami Plant: कंगाल को भी मालामाल बना सकता है शमी का पौधा, बस जान लें सही दिशा और वास्तु नियम।
Shani Jayanti : नौकरी पर है संकट? आमदनी में आ रही हैं अडचनें? तो शनि जयंती पर चुपचाप कर लें ये काम
Shani Jayanti: शनि जयंती के दिन पर भूल से भी न खाएं ये चीजें, वरना भोगना पड़ेगा भयंकर कष्ट!
यह आसान सा उपाय आपके घर में बरकत लेकर आता है। इसके साथ ही मुख्य द्वार पर जलाया गया दीपक आपके जीवन में भी और घर में भी सकारात्मकता लेकर आता है।
-
दक्षिण दिशा में जलाएं दीपक
दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना जाता है। ऐसे में आप गुरु पूर्णिमा के दिन पितृ दोष दूर करने के लिए, घर की दक्षिण दिशा में दीपक जला सकते हैं। इसके साथ ही पूर्वजों की तस्वीर के सामने, तिल के तेल का दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपको पितृ दोष से राहत देखने को मिल सकती है।
-
उत्तर दिशा में जलाएं दीपक
घर की उत्तर दिशा माता लक्ष्मी और कुबेर देव से संबंधित मानी जाती है। ऐसे में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर इस दिशा में दीपक जलाने से धनलाभ आपको प्राप्त होता है। कर्ज से आप मुक्ति पाते हैं और करियर के क्षेत्र में भी आपको उन्नति मिलती है।
-
तुलसी के पास जलाएं दीपक
तुलसी को माता लक्ष्मी का ही एक रूप माना जाता है। इसलिए गुरु पूर्णिमा के दिन तुलसी के पवित्र पौधे के पास आपको दीपक अवश्य जलाना चाहिए। तुलसी के पास दीपक जलाने से आपको माता लक्ष्मी के साथ ही भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होती है। ऐसा करने से आपके घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और कई समस्याओं का अंत होता है।
ये भी पढ़े : आ गई साल 2025 की जन्माष्टमी की सही तिथि, नोट कर लीजिए पूजा का शुभ मुहूर्त भी
-
नदी में करें दीपदान
गुरु पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में दीपदान करना भी बेहद शुभ माना गया है। ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और पितरों की आत्मा को भी शांति मिलती है। पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए यह उपाय बेहद कारगर साबित हो सकता है।
-
घर के मंदिर में अवश्य जलाएं दीपक
आपको बता दें,पूर्णिमा के दिन अगर आप अन्य स्थानों पर दीपक ना भी जला पाएं तो घर के मंदिर में आपको दीपक अवश्य जलाना चाहिए। पूजा स्थल पर दीपक जलाने से माता लक्ष्मी के साथ ही सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी आप पाते हैं।
