शीतला अष्टमी के दिन ‘इन’ वस्तुओं के दान से आर्थिक तंगी दूर होने लगेंगे, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
स्वच्छता एवं आरोग्य की देवी माता शीतला को समर्पित शीतला अष्टमी का व्रत हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। वहीं, इस दिन कुछ चीजों का दान करने से आर्थिक तंगी दूर होती है, तो आइए जानते हैं
- Written By: सीमा कुमारी
शीतला अष्टमी के दिन जरूर करें इन चीजों का दान (सौ.सोशल मीडिया)
Sheetala Ashtami 2025 : 22 मार्च, शनिवार के दिन शीतला अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। यह व्रत हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा का विधान है। इस दिन लोग अपने परिवार की सुख-शांति के लिए व्रत रखते हैं। वहीं, इस दिन कुछ चीजों का दान करने से आर्थिक तंगी दूर होती है, तो आइए जानते हैं कि शीतला अष्टमी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।
शीतला अष्टमी के दिन जरूर करें इन चीजों का दान :
अनाज का दान
सम्बंधित ख़बरें
Broom Vastu Tips : क्या आपके बेड के नीचे रखी है झाड़ू? तुरंत जान लें ये 3 नुकसान
Sheetalashtami 2026: आज शीतलाष्टमी पर करें ये खास उपाय, मां शीतला की कृपा से दूर होंगे सभी कष्ट
Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान
Tulsi Upay: क्या आप जानते हैं? योगिनी एकादशी पर तुलसी का यह छोटा सा उपाय खोल देगा बंद तक़दीर के ताले
शीतला अष्टमी के दिन अनाज का दान करना बहुत ही शुभ एवं उत्तम माना जाता है। ऐसे में इस पावन तिथि पर आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अनाज का दान कर सकते हैं। ऐसे करने से माता शीतला की असीम कृपा भक्तों पर सदैव बनी रहती हैं। इससे आपके घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होगी।
सूप का दान
शीतला अष्टमी के दिन सूप का दान करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन आप किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को सूप का दान कर सकते हैं। इससे आपको माता शीतला का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपके घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।
जल का दान
शीतला अष्टमी के दिन जल का दान करना भी पुण्यदायी माना गया है। क्योंकि, इस समय गर्मी चरम सीमा में होती है।। इस दौरान आप किसी प्यासे व्यक्ति को जल पिला सकते हैं। या फिर किसी स्थान पानी की सेवा करवा सकते हैं। इससे आपके जीवन में शांति आएगी।
झाड़ू का दान
इस शुभ अवसर पर झाड़ू का दान करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस दिन किसी मंदिर या सार्वजनिक स्थान पर झाड़ू का दान कर सकते हैं। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा और घर में बरकत आएगी।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
वस्त्र का दान
शीतला अष्टमी के दिन वस्त्र का दान करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन आप किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को वस्त्र दान कर सकते हैं। इससे आपको माता शीतला की कृपा मिलेगी और आपके घर में कभी धन-दौलत की कमी नहीं रहेगी।
