गंगा दशहरा को अर्पित करें शिवलिंग पर ये वस्तुएं, मनोकामनाएं होंगी पूरी!
गंगा दशहरा के दिन महादेव की पूजा में कुछ चीजों से शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने व्यक्ति पर भगवान शिव की कृपा होती है और व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती है।
- Written By: सीमा कुमारी
गंगा दशहरा पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें (सौ.सोशल मीडिया)
कल 5 जून को गंगा दशहरा का पावन पर्व देशभर में मनाया जाएगा। कहा जाता है कि, इस दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण यानी प्रकट हुआ था। जिसके उपलक्ष्य में गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान का बड़ा महत्व है।
कहते हैं कि जो भी हिन्दू श्रद्धालु सच्ची निष्ठा एवं श्रद्धा के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें सुख-शांति की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार, गंगा दशहरे के दिन पवित्र गंगा नदी की पूजा करने के साथ भगवान शिव की पूजा का भी विशेष विधान है।
मान्यता है कि इस दिन महादेव की पूजा में कुछ चीजों से शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ माना जाता है।ऐसा करने व्यक्ति पर भगवान शिव की कृपा होती है और व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती है। आइए जानते हैं गंगा दशहरे के दिन शिवलिंग पर किन चीजों को अर्पित करना शुभ होता है।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून का वो हर्बल राज! रोज एक कप तुलसी की चाय पीते ही शरीर में दिख सकते हैं ये 6 चौंकाने वाले बदलाव
Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर इन 5 गुप्त दानों से बदल सकती है किस्मत! पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
Sawan 2026: सावन में इन 4 चमत्कारी पौधों की पूजा खोल सकती है किस्मत के बंद दरवाजे
Oral Health : दांत दर्द से तड़प रहे हैं? रसोई में छिपी हैं ये 5 चीजें… जो मिनटों में पहुंचा सकती हैं राहत
गंगा दशहरा पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें :
शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं
गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सभी पापों का नाश होता है।
शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं
गंगा दशहरा पर शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से भगवान शिव खुश होते हैं। ऐसा करने से रोग-दोष से मुक्ति मिलती है।
यह भी पढ़ें-घर की घड़ी बदल सकती है ज़िंदगी, धन की होगी बारिश, ग़लत दिशा की घड़ी बन सकती है बर्बादी की वजह
शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं
बेलपत्र भगवान शिव को बहुत ज्यादा प्रिय है। ऐसे में इस शुभ दिन पर शिवलिंग पर कम से कम 3 या 5 बेलपत्र चढ़ाएं। इससे भगवान शिव की कृपा मिलेगी। इसके साथ ही धन की मुश्किलें दूर होंगी।
सफेद चंदन का लेप
शिवलिंग पर सफेद चंदन का लेप लगाने से शिव जी का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही इससे साधक को मानसिक शांति प्राप्त होती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
अक्षत यानी चावल चढ़ाएं
गंगा दशहरा पर शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही घर में माता लक्ष्मी का वास होता है।
सफेद फूल चढ़ाएं
गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग पर सफेद रंग के फूल चढ़ाएं। इन फूलों को चढ़ाने से घर में खुशियों का वास होता है।
शमी पत्र चढ़ाएं
अगर आप शनि दोष से पीड़ित हैं, तो गंगा दशहरा पर शिवलिंग पर शमी पत्र जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।
