मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन शिवलिंग को अर्पित करें ये वस्तुएं, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीष
Shivling offerings:कहा जाता है कि जो भी साधक मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन शिवलिंग पर कुछ खास वस्तुएं चढ़ाता है उसके सभी कष्ट दूर होते हैं और धन-धान्य में अपार वृद्धि होती है। आइए उन शुभ चीजों के बारे मे
- Written By: सीमा कुमारी
किन चीजों को शिवलिंग पर चढ़ाना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Margashirsha Purnima 2025: साल 2025 की आखिरी पूर्णिमा 04 दिसंबर को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है, और जब यह मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा होती है, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। भगवान श्रीकृष्ण ने इस माह को अपना स्वरूप बताया है।
शास्त्रों में बताया गया है कि, मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दौरान करने वाले सभी अनुष्ठान का फल बहुत ज्यादा मिलता है। इस दिन स्नान, दान और पूजा का विधान है।
कहा जाता है कि जो भी साधक इस पावन तिथि में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी पूजा और शिव पूजन करते हैं, उन्हें सुख-शांति का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, वहीं इस दिन शिवलिंग पर कुछ खास वस्तुएं चढ़ाने से सभी कष्ट दूर होते हैं और धन-धान्य में अपार वृद्धि होती है। आइए उन शुभ चीजों के बारे में जानते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Vastu Tips For Jhadu : घर में अगर रखी हो टूटी हुई झाड़ू, तो तुरंत जानिए क्या हो सकता है इसका अंज़ाम
घर में महाभारत रखने से होता है क्लेश? सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे, सभी परिवारों के लिए जरूरी जानकारी
Vaibhav Lakshmi: शुक्रवार को माता वैभव लक्ष्मी की पूजा में इन बातों का करें पालन, बनेंगे सुख-समृद्धि के योग!
नौकरी में प्रमोशन कैसे मिले? इंक्रीमेंट नहीं मिल रही है क्या करें? आज़मा कर देखिए लाल किताब के ये अचूक उपाय!
किन चीजों को शिवलिंग पर चढ़ाना शुभ:
कच्चा दूध अर्पित करें
ज्योतिषयों के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा के शिवलिंग पर गाय का शुद्ध कच्चा दूध अर्पित करने से मानसिक शांति मिलती है और पैसों से जुड़ी रुकावटें दूर होती हैं। क्योंकि यह दिन बेहद शुभ एवं पुण्यदाय होता है।
काले तिल अर्पित करें
कहते है इस दिन शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है और रुके हुए धन की प्राप्ति होती है।
दही अर्पित करें
हिन्दू मान्यता के अनुसार, दही से अभिषेक करने पर जीवन में स्थिरता आती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
शहद अर्पित करें
शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही इसे चढ़ाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
बिल्व पत्र अर्पित करें
बिल्व पत्र भगवान शिव को सबसे प्रिय है। धन-समृद्धि की कामना के लिए तीन पत्तियों वाला बिल्व पत्र शिवलिंग पर उल्टा अर्पित करें।
गन्ने का रस अर्पित करें
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही सुख-समृद्धि बनी रहती है।
यह भी पढ़ें-2025 की अंतिम पूर्णिमा इस दिन, क्यों विशेष है मार्गशीर्ष पूर्णिमा, नोट कीजिए शुभ मुहूर्त
अक्षत अर्पित करें
शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं।
