Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस दिन मनाया जाएगा देव उठनी एकादशी का पर्व, शुभ मुहूर्त में पूजा के साथ लगाएं इन चीजों का भोग

देव उठनी एकादशी पर्व को हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है जो इस बार 12 नवंबर को रखा जाएगा। इस देवउठनी एकादशी व्रत पूजा का शुभ समय और कौन से भोग लगाना जरूरी है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Oct 31, 2025 | 01:27 PM

इन चीजों का भगवान विष्णु को भोग (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dev Uthani Ekadashi 2024: हिंदू धर्म में हर व्रत-त्योहारों का खास महत्व होता है इसके साथ दिवाली का बड़ा त्योहार हाल ही में मनाने के साथ ही एकादशी की तिथि आने वाली है। यहां पर देव उठनी एकादशी पर्व को हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है जो इस बार 12 नवंबर को रखा जाएगा। चातुर्मास के प्रभाव से भगवान की योग निद्रा समाप्त होने का यह समय होता है। देव उठनी एकादशी के बाद से गृह कार्य, विवाह जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस देवउठनी एकादशी व्रत पूजा का शुभ समय और कौन से भोग लगाना जरूरी है चलिए जानते है…

जानें देवउठनी एकादशी व्रत का शुभ समय

यहां पर हिंदू पंचाग के अनुसार, देवउठनी एकादशी व्रत की पूजा या तिथि को लेकर जानकारी दी गई है। इस बार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 11 नवंबर को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी तो वहीं पर इसकी समाप्ति की तिथि 12 नवंबर की शाम 4 बजकर 04 मिनट पर होता है। इस बार 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है इस दौरान व्रत का पालन करने के साथ पारण के नियम होते है।

देव उठनी एकादशी पूजा विधि

यहां पर देव उठनी एकादशी की पूजा करने के नियम औऱ विधि सबसे खास है..

सम्बंधित ख़बरें

आज है देवउठनी एकादशी, यहां जानिए पूजन विधि से लेकर शुभ मुहूर्त तक सबकुछ

देवउठनी एकादशी पर विधिवत तुलसी विवाह पूजा से होगा भाग्योदय, एकाक्षी नारियल चढ़ाने की महिमा जानिए

‘देवउठनी एकादशी’ के दिन क्या न खाएं, जानिए विधिवत पूजा के पुण्य-प्रताप की महिमा

देवउठनी एकादशी शनिवार को, अपनी राशि के अनुसार करें ये विशेष उपाय, मनोकामनाएं होंगी पूरी!

1- पूजा के दिन आप ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
2- भगवान विष्णु का ध्यान करें और उनकी सच्चे मन से आराधना करें।
3-पूजा स्थल को साफ करें और फूल, दीपक, धूप आदि से सजाएं।
4-भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र को किसी साफ स्थान पर स्थापित करें।
5-भगवान विष्णु के चारों हाथों में शंख, चक्र, गदा और पद्म का प्रतीक रखें।
6-भगवान विष्णु को पुष्प, अक्षत, रोली, चंदन आदि से अर्चना करें।
7-घी का दीपक जलाएं और धूप दें।
8-भगवान विष्णु को फल, फूल, मिठाई आदि का भोग लगाएं।
9-भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
10-भगवान विष्णु की आरती करें और पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करें।

ये भी पढ़ें-  इन 5 चाय को सर्दियों में बनाएं रूटीन का हिस्सा, हमेशा होगा गर्म अहसास

इन चीजों का पूजा के दिन लगाएं भोग

यहां पर देवउठनी एकादशी की पूजा विधिपूर्वक करने के बाद आप कई प्रकार की चीजों का भोग लगा सकते है…

दूध और दही

इस व्रत पूजा के दिन भगवान विष्णु को उनके प्रिय व्यंजनों में से एक दूध-दही का भोग लगा सकते है। इसके अलावा इनसे बनी चीजों का सेवन भी अच्छा होता है।

फल

यहां पर देवउठनी एकादशी की पूजा में आप फलों को भी शामिल कर सकते है इस दिन पूजा में आप सेब, अंगूर, केला, आम आदि फल भोग लगा सकते है।

कद्दू

देवउठनी एकादशी पर आप पूजा को विधि के साथ करें। इसके साथ ही पूजा के भोग में कद्दू को शामिल करें यह भगवान विष्णु का सबसे प्रिय फल है इसकी सब्जी या हलवा आप बना सकते है।

ये भी पढ़ें- सर्दी में रजाई-कंबल का इस्तेमाल करने से पहले सफाई जरूरी, बदबू मिटाने के लिए अपनाएं घरेलू टिप्स

मिठाई

यहां पर आप देवउठनी एकादशी की पूजा में मिठाई का भोग लगा सकते है यह मिठाई भगवान विष्णु को बहुत प्रिय होती है। इसके लिए आप मोतीचूर लड्डू, गुलाब जामुन, बर्फी आदि मिठाई भोग लगा सकते हैं।

पनीर

देवउठनी एकादशी व्रत की पूजा में आप भोग के रूप में पनीर का इस्तेमाल कर सकते है। पनीर भी भगवान विष्णु को प्रिय है. आप पनीर से बने व्यंजन जैसे कि पनीर बर्फी आदि भोग लगा सकते हैं।

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्ते भगवान विष्णु को बहुत प्रिय होते हैं. आप तुलसी के पत्तों को भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित कर सकते हैं।

Offer these things to lord vishnu during the worship of dev uthani ekadashi festival

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2024 | 11:19 AM

Topics:  

  • Dev Uthani Ekadashi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.